फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Equal opportunities in elections, AAP asked for time from Commission

Noida News: चुनाव में मिले समान अवसर, आप ने आयोग से मांगा समय

Sat, 23 Mar 2024 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
Equal opportunities in elections, AAP asked for time from Commission
मंत्री ने लगाया आरोप, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पार्टी ऑफिस का रास्ता किया बंद,
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं सुनी आप नेताओं की बात, जाने की नहीं दी अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों में सभी दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग से तत्काल समय मांगा है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि चुनाव के दौरान पार्टी कार्यालय जाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया है। ऐसे में लोकसभा उम्मीदवार और नेता बैठकों के लिए पार्टी ऑफिस तक नहीं जा पा रहे। दो दिनों से आप नेताओं के तमाम अनुरोधों के बावजूद पुलिस ने किसी को भी आम आदमी पार्टी ऑफिस जाने की अनुमति नहीं दी। आतिशी, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक सहित तमाम नेताओं को रोका गया।

मंत्री आतिशी ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव है। ऐसे में हमें चुनावों से जुड़ी तैयारी करनी है। जरूरी बैठकें करनी हैं, अपनी रणनीति बनानी है, लेकिन राष्ट्रीय पार्टी होने के बाद भी सभी तरफ से रास्ते बंद कर दिए गए हैं। यह चुनावों की तैयारी करने से रोकने का प्रयास है। सभी एजेंसियों का इस्तेमाल कर हमें चुनाव में रोकने का प्रयास किया जा रहा है। आप विधायक गुलाब सिंह पर आईटी रेड इसी का उदाहरण है।चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए आप ने कहा कि शनिवार को हमारे विधायक गुलाब सिंह मटियाला पर केंद्रीय एजेंसियों ने छापा मारा। साथ ही आप के दफ्तर के रास्तों को दोपहर के समय दिल्ली पुलिस ने बंद कर दिया और तमाम अनुरोधों के बावजूद किसी को भी दफ्तर में आने की अनुमति नहीं दी गई। इस मामले में तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई करने और आचार संहिता लागू रहने के दौरान सभी एजेंसियों को संयम बरतने का निर्देश देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed