फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   entry closed by expressway

Noida News: टोल से लुहारली में एंट्री बंद करने के विरोध में ज्ञापन

Sun, 29 Jun 2025 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
entry closed by expressway
दादरी(संवाद) । जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा से लुहारली गांव के लिए जाने वाले रास्ते को बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने टोल प्रबंधन के खिलाफ जीटी रोड पर हंगामा किया। टोल प्लाजा अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बंद किए रास्ते को खुलवाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन


जीटी रोड से लुहारली गांव के लिए जाने वाले रास्ते को टोल प्रबंधन ने शनिवार रात्रि में कट बंद कर दिया। रविवार को रास्ता बंद किए जाने के विरोध में ग्रामीण टोल प्लाजा के पास जीटी रोड पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। नीरज भाटी एडवोकेट ने कहा कि टोल प्रबंधक की तानाशाही के विरोध संघर्ष करते रहेंगे। टोल प्रबंधन द्वारा गांव के प्रवेश के लिए उचित रास्ते की व्यवस्था नहीं करता है तो टोल पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर राकेश भाटी, संजू भाटी, ललित भाटी, नितिन भाटी, सचिन भाटी, सचिन मावी, बिजेंद्र भाटी, राहुल, सुंदर भाटी, निक्की भाटी, सौरभ, दिनेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed