फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Entrepreneurs' interest in the fair increased, 10 new stalls were set up.

Noida News: मेले में बढ़ा उद्यमियों का रुझान, 10 नए स्टॉल लगे

Sat, 11 Oct 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 11 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs' interest in the fair increased, 10 new stalls were set up.
बिजनौर। यूपी ट्रेड शो की तर्ज पर स्वदेशी मेला चल रहा है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेले में स्टॉल लगाए गए हैं। मेले को लेकर उद्यमियों का रुझान बढ़ा है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि मेले के दूसरे दिन 10 नए स्टॉल लगे।
विज्ञापन


मेला 18 अक्तूबर तक चलेगा। मेले में स्वदेशी उत्पादों से लोगों को रूबरू कराने के लिए स्टॉल लगे हैं। साथ ही लोगों को उत्पादों की जानकारी मिले। इसके लिए स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को मेले का भ्रमण कराया जाएगा। स्कूलों को भ्रमण की तारीख निर्धारित कर दी है। इसके अलावा सोमवार से मेला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। ताकि, मेले में आने वाले लोगों की संख्या बढ़े और उत्पादों की अधिक खरीदारी हो। शुक्रवार को मिट्टी के दीपक, खादी, खाने-पीने के स्टॉल में वृद्धि हुई है। इसके अलावा यहां स्वदेशी जागरण मंच की ओर से गोबर से बने दीपक सहित कई स्टॉल लगे हैं। साथ ही स्टोन से तस्वीर बनाने वाला स्टॉल, हैंडलूम, टेक्सटाइल आदि उत्पादों के स्टॉल लगे हुए हैं। मेले में स्टॉल लगाने के इच्छुक लोगों को निराश नहीं किया जा रहा है। जरूरत के हिसाब से उन्हें मेले में उद्योग विभाग की ओर से स्टॉल उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वदेशी मेले में स्टॉल की संख्या बढ़ाई जा रही है। मेले में अलग-अलग उत्पादों के 60 स्टॉल लगे हुए हैं। दूसरे दिन भी 10 स्टॉल लगाए गए हैं। इच्छुक लोगों को स्टॉल के लिए मेले में स्थान जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार, उपायुक्त, उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed