फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Entering the house in broad daylight, the mother and daughter were robbed of 10 lakhs with a knife

नोएडा : दिनदहाड़े घर में घुसकर मां-बेटी पर चाकू लगा 10 लाख की लूट, पड़ताल में जुटी पुलिस

Thu, 20 Jan 2022 06:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 20 Jan 2022 06:58 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी कल्याण मंडल एनटीपीसी चंडीगढ़ में अधिकारी हैं। वह पहले एनटीपीसी दादरी में थे। पत्नी ज्योति व बेटी अनन्या नोएडा में रहते हैं। बुधवार दोपहर प्रथम तल स्थित किराये के फ्लैट में मां-बेटी मौजूद थीं। दो बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाया तो अनन्या ने दरवाजा खोल दिया।

विज्ञापन
Entering the house in broad daylight, the mother and daughter were robbed of 10 lakhs with a knife
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-70 के एम ब्लॉक में दिनदहाड़े बदमाशों ने एनटीपीसी अधिकारी के घर में घुसकर पत्नी व बेटी को चाकू के बल पर कब्जे में लिया और दस लाख के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी कल्याण मंडल एनटीपीसी चंडीगढ़ में अधिकारी हैं। वह पहले एनटीपीसी दादरी में थे। पत्नी ज्योति व बेटी अनन्या नोएडा में रहते हैं। बुधवार दोपहर प्रथम तल स्थित किराये के फ्लैट में मां-बेटी मौजूद थीं। दो बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाया तो अनन्या ने दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन


दरवाजा खुलते ही दोनों बदमाशों ने चाकू के बल पर अनन्या को कब्जे में ले लिया और मां को भी काबू कर लिया। इसके बाद बदमाश अलमारी व बेड समेत अन्य सामान खंगालने लगे। करीब दस मिनट के बाद दोनों बदमाश करीब दस लाख रुपये के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए। एसीपी अब्दुल कादिर का कहना है कि अभी पीड़ित परिवार की तरफ से लूट की रकम व जेवर की पूरी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने दिखाई बहादुरी तो बदमाशों ने पीटा
बदमाशों ने अनन्या पर चाकू लगाया तो मां ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने मां-बेटी से धक्कामुक्की की। इस बीच अनन्या ने एक बदमाश को दांत से काट लिया तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर पीट दिया। इससे दोनों सहम गए।

तीन बदमाश दिखे, एक नीचे रहा
सीसीटीवी कैमरों की जांच में पुलिस को तीन बदमाश दिखाई दिए। घर में दो बदमाश दाखिल हुए जबकि एक दरवाजे से ही नीचे आ गया। लूट के बाद तीनों बदमाश पैदल ही चले गए। आशंका जता रही है कि बदमाशों के साथ कोई और भी होगा जो घर के आसपास वाहन में होगा। वहीं, रेकी कर वारदात अंजाम देने की भी आशंका है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि जानकारी भी वारदात में शामिल हो सकता है।


सुरक्षा पर उठे सवाल
जिस मकान में वारदात हुई, वह फैक्ट्री मालिक अखिलेश भदौरिया का है। अखिलेश का परिवार भूतल पर रहता है। एनटीपीसी अधिकारी का परिवार दो साल से यहां रह रहा है। अखिलेश के भाई अभय भदौरिया ने बताया कि घटना के बाद हम सहम गए हैं। वहीं, आसपास के लोगों ने दिनदहाड़े वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed