फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Entered the house and tried to kidnap the woman, beat her up

Noida News: घर में घुसकर महिला को उठाने का प्रयास, मारपीट

Sat, 30 Aug 2025 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and tried to kidnap the woman, beat her up
घर में घुसकर महिला को उठाने का प्रयास, मारपीट
विज्ञापन

कानीगढ़ी गांव की घटना, 7 नामजद समेत अज्ञात पर केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
जेवर। कोतवाली क्षेत्र के कानीगढ़ी गांव में बृहस्पतिवार रात कुछ लोग एक महिला के घर में घुस गए। आरोपियों ने जबरन उसे उठाकर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की। जिसमें उसके पक्ष के 9 लोगों को चोटें आई हैं। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

महिला ने 7 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। महिला ने आरोपियों पर दांतों से कई जगह काटने का भी आरोप लगाया है। जेवर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता प्रियंका देवी ने एफआईआर दर्ज कराकर पुलिस को बताया कि 28 अगस्त की रात करीब 9 बजे पति अमरपाल सिंह के साथ घर पर थी। तभी गांव के कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंचे और गाली गलौज कर उसे जबरन उठाकर ले जाने लगे। सभी ने शराब पी रखी थी। शोर सुनकर उसके पति मौके पर पहुंचे तो फरसे से उन पर वार किया। परिवार के अन्य सदस्य राजेंद्र, शीशपाल, दीपक, महेश, मनीष, गुड्डी, जल सिंह भी वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। महिला ने गांव के पंकज, विनय, ब्रजेश, सागर, चंदर, कालू व भुल्ला और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब के नशे थे। उसी दौरान कहासुनी होने पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed