फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Entered the cash booth of Sirsa toll and assaulted the personnel

सिरसा टोल के कैश बूथ में घुसकर कर्मियों से मारपीट

Mon, 21 Jun 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Entered the cash booth of Sirsa toll and assaulted the personnel
ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के सिरसा टोल पर शुक्रवार देर रात कार सवारों ने कैश बूथ में घुसकर कर्मियों से मारपीट और अभद्रता की। आरोपी बूथ में रखे एक ट्रक के कागजात छीनकर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने टोल मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ट्रक के कागजात छीनने के इरादे से ही टोल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

टोल मैनेजर आशू सिंह की ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक कासना थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर फतेहपुर-रामपुर के पास सिरसा टोल पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे कार सवार चार लोग टोल पर पहुंचे थे। कार सवार आरोपी कैश रूम के अंदर घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की। आरोपी वहां रखे ट्रक के कागज जबरदस्ती छीनकर ले गए। शिकायत के मुताबिक टोल पर शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे एक ट्रक गुजर रहा था जिस पर फास्टैग लगा हुआ था लेकिन उसमें 479 रुपये का बैलेंस था। जबकि टोल देने के लिए फास्टैग खाते में 595 रुपये होने चाहिए थे। वाहन चालक के पास कैश नहीं था। उसने ट्रक मालिक से टोलकर्मी की बात कराई। ट्रक मालिक ने आरसी आदि दस्तावेज टोल पर बतौर सिक्योरिटी जमाकर बाद में रुपये देकर ले जाने की बात कही। गाड़ी मालिक ने वादा किया कि वह सुबह आएगा और टोल के पैसों का भुगतान करने के बाद अपनी गाड़ी के कागज ले जाएगा। इस पर टोलकर्मी ने वाहन को जाने दिया। आशंका जताई जा रही है कि शनिवार सुबह टोल कर्मियों से मारपीट करने वाले आरोपी उसी ट्रक के कागजात लेने के लिए ही वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed