फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Enraged by refusal to talk threatened to tarnish reputation

Noida News: ''बात करो, वरना बदनाम कर देंगे''... महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 03 Jul 2026 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Enraged by refusal to talk threatened to tarnish reputation
दबंगों के खौफ में जी रहा परिवार, सुरक्षा की मांग के साथ दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर क्षेत्र में पड़ोसियों की कथित दबंगई से एक परिवार इतना भयभीत है कि उसने गांव छोड़ने का मन बना लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि महिला पर बात करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा नहीं करने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी जाती है। इतना ही नहीं, महिला ने रास्ते में आने-जाने के दौरान छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित पति ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा जहांगीरपुर निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पुनीत व चेतन उनकी पत्नी को परेशान करते हैं। आरोप लगाया कि 19 जून को दोनों ने उनके घर में पत्थर भी फेंके थे। पुनीत ने रास्ते पर जा रही उनकी पत्नी का वीडियो बना लिया और गाना जोड़कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों का कहना है कि अगर महिला उनसे बात नहीं करेगी तो वह उसे बदनाम कर देंगे। उन पर महिला के पति और दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपियों के डर से गांव छोड़कर कहीं और जाने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

चार महीने पहले घर में घुसकर की थी मारपीट
: शिकायतकर्ता ने बताया कि चार महीने पहले चार मार्च को भी दोनों भाइयों ने घर में घुसकर उनकी मां और पत्नी के साथ मारपीट की थी। उन्हाेंने इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से दोनों उनके परिवार को और ज्यादा परेशान करने लगे, जिससे उनके परिवार का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाएं घर से बाहर निकलने में डरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। -अजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी, जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed