{"_id":"6525ac0002e4d521aa0c3b5b","slug":"engineers-family-living-in-usa-is-in-danger-of-acid-attack-noida-news-c-1-gnd1002-1001978-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूएसए में रह रहे इंजीनियर के परिवार को एसिड अटैक की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूएसए में रह रहे इंजीनियर के परिवार को एसिड अटैक की धमकी
विज्ञापन
यूएसए में रह रहे इंजीनियर के परिवार को एसिड अटैक की धमकी
- इंजीनियर के पिता ने कोतवाली फेज थ्री में दर्ज कराई रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यूएसए में रह रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर के परिवार को एसिड अटैक की धमकी मिली है। इंजीनियर के पिता ने धमकी देने वाले के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की जांच कर रही है। पीड़ित इंजीनियर पहले नोएडा में तैनात था।
सेक्टर-70 निवासी बृजमोहन ने पुलिस से शिकायत की है कि वह पेट्रोलियम विभाग से सेवानिवृत हैं। उनका छोटा बेटा अर्पित मोहन नोएडा में एचसीएल कंपनी में कार्यरत था, हाल ही में उसका ट्रांसफर यूएसए हुआ है। वहां पत्नी के साथ वहां रहता है। वहीं बृजमोहन के बड़े बेटे अमेठी में सरकारी कार्यालय में कार्यरत हैं। बृजमोहन पत्नी, बड़ी बहू और छह साल के पोते के साथ नोएडा में रहते हैं।
आरोप है कि शिकायतकर्ता के छोटे बेटे अर्पित को उसकी ऑफिस के ईमेल पर बिहार निवासी अनुरंजन कुमार ने धमकी दी है कि वह उसके परिवार पर तेजाब से हमला कर देगा। इसके बाद पूरा परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है कि आरोपी और अर्पित पहले एक साथ काम कर चुके हैं, हालांकि पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर काम कर रही है।