फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Engineers camped to demolish twin towers

ट्विन टावर गिराने के लिए इंजीनियरों ने डाला डेरा

Sat, 12 Feb 2022 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Engineers camped to demolish twin towers
नोएडा। सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक के एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावरों को गिराने की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। टावरों को गिराने के लिए इंजीनियरों की टीम ने डेरा डाल दिया है। एडिफिस डिमोलेशन कांट्रेक्टर की ओर से शनिवार को दो प्रतिनिधि ट्विन टावर पहुंच गए। दोनों टावर गिराने की अंतिम रूपरेखा अगले सप्ताह तैयार हो जाएगी। इससे पहले टावरों को गिराने के लिए मशीनरी व जनरेटर सेट आदि पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, टावरों के नीचे से गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) की पाइप लाइनें जा रही हैं। गेल की तरफ से शनिवार को सशर्त अनुमति दे दी गई। पाइपलाइन टावरों के तीन से चार मीटर नीचे हैं। इन लाइनों को किस तरह सुरक्षित रखा जाएगा, इसकी कार्ययोजना मिलने के बाद पाइप लाइन को किसी तरह की क्षति न पहुंचने की शर्त पर यह अनुमति मिली है। हालांकि, पुलिस की तरफ से अनुमति मिलनी बाकी है, जो अगले सप्ताह मौका-मुआयना करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक के बाद दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि 20 फरवरी के आसपास ट्विन टावर को गिराने की अंतिम कार्य योजना तैयार होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। प्रारंभिक योजना के अनुसार टावरों के 50 से 100 मीटर तक का एरिया एक दिन के लिए खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन

एंटी स्मॉग गन लगेगी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जो दिशा-निर्देश हैं, उनका पालन किया जाएगा। प्रदूषण से निपटने के लिए एंटी स्मॉग गन लगाने के अलावा मलबे पर पानी का छिड़काव और उसे ढकने के अलावा अन्य तरह का काम किया जाएगा। टावर गिराने से पहले हर छोटे-बड़े पहलू को ध्यान में रख विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। ब्लास्ट से एक टावर को गिराने में आठ से दस सेकंड का समय लगेगा, लेकिन मलबा हटाने में तीन से साढ़े तीन महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed