फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Engineer looter car, wife and daughter kidnapped and left 200 meter

इंजीनियर से कार लूटी, पत्नी-बेटी को अगवा कर 200 मीटर दूर छोड़ गए

Mon, 15 Mar 2021 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Engineer looter car, wife and daughter kidnapped and left 200 meter
सूरजपुर थाना क्षेत्र में इंजीनियर से हुई लूट की घटना के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में ओमीक्रान-3 सेक्टर के पास सब्जी खरीदने उतरे ओप्पो मोबाइल कंपनी में इंजीनियर की कनपटी पर पिस्टल लगाकर दो बदमाश ब्रेजा कार लूट ले गए। घटना के दौरान कार में इंजीनियर की पत्नी और तीन माह बेटी भी बैठी थी। बदमाश उन्हें अगवा कर ले गए हालांकि 200 मीटर आगे ले जाकर छोड़ दिया और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शहर की ओमेक्स पाम सोसाइटी निवासी निशांत ओप्पो कंपनी में इंजीनियर हैं। रविवार शाम 7.30 बजे निशांत अपनी पत्नी और बेटी को लेकर बाजार से खरीदारी करने निकले थे। वह ओमीक्रान-3 सेक्टर स्थित मिग्सन सोसाइटी के पास कार खड़ी कर सब्जी खरीदने उतरे ही थे। तभी दो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और कार में सवार होकर भाग निकले। इस पर इंजीनियर, कार में बैठी उनकी पत्नी शोर मचाने लगीं। कुछ लोग भी कार के पीछे भागे। यह देख बदमाशों ने करीब 200 मीटर दूर जाकर इंजीनियर की पत्नी और बेटी को नीचे उतार दिया और फिर कार समेत फरार हो गए। आशंका है कि बदमाशों के अन्य साथी भी आसपास में किसी वाहन को लेकर मौजूद थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के थानों की पुलिस टीमें भी कार के नंबर के आधार पर तलाश में जुटी हैं। थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर कार बरामद की जाएगी। वहीं डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर का कहना है कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद इंजीनियर, उनकी पत्नी और बेटी सहमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed