फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Engineer assaulted at construction site in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: सिग्मा-3 में निर्माण साइट पर इंजीनियर से मारपीट, कंपनी कर्मचारियों और गार्डों में हुआ था विवाद

Tue, 25 Aug 2026 12:36 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 25 Aug 2026 12:36 PM IST
सार

मामले में पुलिस का कहना है कि सोमवार को थाना बीटा-2 क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान कंपनी कर्मचारियों और गार्डों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान मारपीट की घटना सामने आई। घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन
Engineer assaulted at construction site in Greater Noida
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-3 स्थित एक निर्माण साइट पर इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को घेरकर उसके साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। आरोप है कि एक व्यक्ति करीब 10-15 लोगों के साथ निर्माण साइट पर पहुंचा और इंजीनियर के साथ मारपीट की। 

विज्ञापन


मामले में पुलिस का कहना है कि सोमवार को थाना बीटा-2 क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान कंपनी कर्मचारियों और गार्डों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान मारपीट की घटना सामने आई। घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन


वहीं डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम का कहना है कि मामले की जांच थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed