{"_id":"6a8d41a6d7c2573c180d334f","slug":"car-goes-out-of-control-and-climbs-onto-the-divider-after-steering-jams-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: स्टीयरिंग जाम से हुई दुर्घटना, ग्रेटर नोएडा में डिवाइडर पर चढ़ी कार; कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: स्टीयरिंग जाम से हुई दुर्घटना, ग्रेटर नोएडा में डिवाइडर पर चढ़ी कार; कोई हताहत नहीं
Tue, 25 Aug 2026 12:48 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
डिवाइडर पर चढ़ी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में मंगलवार को डोमिनोज गोलचक्कर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जानकारी के अनुसार वाहन चालक जब उक्त मार्ग से गुजर रहा था। तभी अचानक कार का स्टीयरिंग जाम हो गया। जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
गनीमत रही कि इस घटना में किसी अन्य राहगीर, वाहन या व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं मीडिया सेल प्रभारी उमेश नैथानी का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित न हो, इसके लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को डिवाइडर से हटवाया। कुछ ही समय में यातायात व्यवस्था को फिर से सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन