{"_id":"6a8d674250d32e53e802dc34","slug":"two-foreign-smugglers-including-woman-arrested-with-1-07-kg-of-drugs-in-greater-noida-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: 1.07 किलो ड्रग्स के साथ महिला समेत दो विदेशी तस्कर गिरफ्तार, चार मोबाइल भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: 1.07 किलो ड्रग्स के साथ महिला समेत दो विदेशी तस्कर गिरफ्तार, चार मोबाइल भी बरामद
Tue, 25 Aug 2026 03:28 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 25 Aug 2026 03:28 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में थाना सूरजपुर पुलिस और अभिसूचना इकाई ने दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.07 किलोग्राम सफेद पाउडर, चार मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
महिला समेत दो विदेशी तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस और अभिसूचना इकाई ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.07 किलोग्राम सफेद पाउडर बरामद किया है, जिसे मादक पदार्थ बताया गया है। बरामद पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक काला बैग और पैकिंग के लिए चार पॉलीथिन पैकेट भी मिले हैं।
विज्ञापन
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को थाना सूरजपुर पुलिस और अभिसूचना इकाई की टीम को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर विदेशी नागरिकों के पास मादक पदार्थ होने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने गांव भूड़ा में स्टेडियम के सामने बने एक मकान पर कार्रवाई की। यहां से दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से सफेद पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने इसका वजन कराया तो यह करीब एक किलो 70 ग्राम निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साबी जोएल पुत्र साबी नेल्सन, निवासी याउंडे कंट्री, कैमरून, उम्र करीब 32 वर्ष और अमादा लतीफा पुत्री अमादा, निवासी डेल्टा स्टेट, अगबोर, नाइजीरिया, उम्र करीब 33 वर्ष के रूप में की है। बरामद पदार्थ को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद ही सफेद पाउडर में मौजूद प्रतिबंधित पदार्थ और उसकी प्रकृति की आधिकारिक पुष्टि होगी। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों से पासपोर्ट के संबंध में जानकारी मांगी गई, लेकिन वे मौके पर पासपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद अभिसूचना इकाई के माध्यम से संबंधित दूतावास को मामले की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस विदेशी नागरिकों के भारत में प्रवेश, ठहरने और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। मामले में थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और धारा 23, आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही, आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य सामान की जांच कर नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।