फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Engineer arrested for illegally making e-tickets

Noida News: अवैध रूप से ई टिकट बनाने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

Sat, 29 Jul 2023 01:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 29 Jul 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Engineer arrested for illegally making e-tickets
अवैध रूप से ई टिकट बनाने वाला इंजीनियर गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

दादरी। नोएडा के सेक्टर-73 में मेडिकल स्टोर पर ट्रेनों के अवैध रूप से ई-टिकट बनाकर बेचने के मामले में अपराध शाखा और रेलवे सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से रेलवे के 31 ई-टिकट एवं 70 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस उसके सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-73 स्थित एक मेडिकल स्टोर पर नोएडा के ग्राम सरफाबाद सेक्टर-73 स्थित बंगाली मार्केट में नयन आलम रेलवे के ई टिकट पर्सनल यूजर आईडी पर बनाने का काम करता है। बीटेक कंप्यूटर साइंस से इंजीनियर है। दो साल से वह रेलवे के ई- टिकट अपनी आईडी से बनाकर बेच रहा था। मामले में प्रयागराज व अपराध शाखा अलीगढ़ से सूचना व संदिग्ध मोबाइल नंबर के आधार पर वेरिफिकेशन सर्विलांस एवं विशेष एप के माध्यम से आरोपी की जानकारी मिली। जो पर्सनल यूजर आईडी से अवैध सॉफ्टवेयर की मदद से ई- टिकट बना कर बेचने का काम में लगा हुआ है। आरपीएफ ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से रेलवे के 31 ई- टिकट, 70,278 रुपये की नकदी, कंप्यूटर, उपकरण, अवैध सॉफ्टवेयर एवं मोबाइल बरामद हुए हैं। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक एस के वर्मा का कहना है कि अवैध व्यापार में जुड़े अन्य लोगों की बारे में भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


रेलवे टिकट का कई बार हो चुका है फंडाफोड़
रेलवे के ई-टिकट को लेकर कई बार पुलिस ने भंडाफोड़ करके अब तक 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मगर कार्रवाई होने के बावजूद अभी भी इस तरह के गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed