फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encroachment removed in Nuh

सब्जीमंडी, बाईपास रोड से कब्जे हटाए

Thu, 30 Jul 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in Nuh
नूंह। प्रशासन नेे बृहस्पतिवार को नूंह शहर की नई सब्जीमंडी और नूंह बाईपास रोड के पास पल्ला गांव की जमीन में किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य हटवाए। विभाग की टीम डीटीपी राजेंद्र शर्मा की अगुवाई में इन दोनों स्थानों पर पहुंची, जहां अवैध प्लाटिंग कर निर्माण चल रहा था। दोनों जगह इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। डीटीपी ने कहा कि ये कालोनियां अवैध हैं और यहां निर्माण किया गया तो अवश्य ही कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि अवैध कालोनी में प्लाट न लें और न ही निर्माण करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगे भी अवैध कॉलोनियों का निर्माण कार्य करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से नूंह के तहसीलदार अख्तर हुसैन ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। बता दें, कि जिले के साथ नूंह शहर में लंबे समय से अवैध निर्माण किया जा रहा था। जानकारी के बाद इन दोनों स्थानों पर अवैध निर्माण कार्य के खिलाफ अभियान चलाया गया। लोगों का कहना है, कि कुछ भू माफिया किसानों की उपजाऊ जमीन को कम दामों में खरीदकर किसानों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। जबकि इसके लिए संबंधित विभाग से कोई अनुमति नहीं ली जा रही है। अभी भी नूंह शहर के अलावा कई गांवों में भी अवैध निर्माण चल रहा है। डीटीपी ने कहा कि वह किसी कीमत पर जिले में अवैध निर्माण कार्य को नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed