फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encroachment removed from 6,000 square meters of land in Khodna Khurd.

Noida News: खोदना खुर्द में 6000 वर्गमीटर जमीन से हटाया अतिक्रमण

Mon, 22 Jun 2026 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from 6,000 square meters of land in Khodna Khurd.
- जमीन पर में काटी जा रही थी कॉलोनी, करीब 12 करोड़ कीमत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट के खोदना खुर्द गांव में करीब 6000 वर्ग मीटर जमीन पर से अतिक्रमण हटाया है। जेसीबी की मदद से प्राधिकरण ने करीब 12 करोड़ रुपये की जमीन को खाली कराया है। जिस पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। भूलेख और परियोजना विभाग की टीम ने मिलकर कार्रवाई की है। ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने लोगों से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर लें। ताकि जीवन भर की कमाई बर्बाद नहीं हो सके। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम खोदना खुर्द के खसरा संख्या 502 की जमीन पर कॉलोनाइजर प्लॉटिंग कर रहे है। जमीन प्राधिकरण की अर्जित एवं कब्जा प्राप्त भूमि है। सोमवार दोपहर बाद यह कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को लगभग दो घंटे में तोड़ा गया। दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed