फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encroachment by street vendors became a problem

Noida News: ठेले-खोमचे वालों का अतिक्रमण बना परेशानी

Sun, 07 Sep 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Encroachment by street vendors became a problem
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में विभिन्न सोसायटियों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़कों पर ठेले-खोमचे वालों के अतिक्रमण पर चर्चा की गई। लोगों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम व दुर्घटनाएं हो रही हैं। यदि स्थिति नहीं सुधरी तो आने वाले समय में यह यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी समस्या होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर गंगा जल आपूर्ति का मुद्दा भी उठाया गया। निवासियों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आज तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। बिल्डरों व प्राधिकरण की मिलीभगत के कारण हजारों घर खरीदारों को अब तक ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट व कम्प्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिले हैं। इसके कारण रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। महेश यादव ने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन भी निष्पक्षता बरतने के बजाय समाजसेवी प्रतिनिधियों को अलग-अलग मुकदमों और झूठे एफआईआर में फंसाने का काम कर रही है।प्रतिनिधियों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे उनका मनोबल टूट रहा है। सोसायटी प्रतिनिधियों ने योगी सरकार से मांग की है कि प्रशासनिक व पुलिस की मनमानी को तुरंत रोका जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed