फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   encounter in greater noida police shot miscreant in leg who robbed shop

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़: दुकान में लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने पैर में मारी गोली

Sun, 10 Apr 2022 10:46 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Apr 2022 10:46 PM IST
सार

रविवार ईकोटेक-3 थाना प्रभारी विनोद कुमार की टीम ने बाइक पर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे नीलेश को घेर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और भाग लिया। आरोपी को तुस्याना के जंगल में घेरकर फायरिंग की गई, तो वह पैर में गोली लगने से गिर पड़ा।

विज्ञापन
encounter in greater noida police shot miscreant in leg who robbed shop
घायल बदमाश को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में मनी ट्रांसफर की दुकान में घुसकर लूट करने वाले एक बदमाश को गोली लगी है। आरोपी की पहचान कुलेसरा गांव के नीलेश के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस ने 2650 रुपये, तमंचा व बाइक बरामद की है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ हल्द्वौनी गांव में 17 जनवरी को लगभग एक लाख रुपये लूटे थे। दो आरोपियों को पूर्व में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


एडीसीपी इलामारन जी और एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को तीन बदमाशों ने हल्द्वौनी गांव में मनी ट्रांसफर का काम करने वाले जितेंद्र चौधरी की दुकान में घुसकर रात के समय लूट की थी। बदमाशों ने जितेंद्र चौधरी पर तमंचे की बट से हमला भी किया था। दो बदमाश दुकान के भीतर घुसे थे, जबकि तीसरा बाइक स्टार्ट कर बाहर खड़ा रहा था। इस केस के दो आरोपी विपिन नागर और अमर को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था। तीसरे फरार आरोपी नीलेश की तलाश जारी थी। 
विज्ञापन


रविवार ईकोटेक-3 थाना प्रभारी विनोद कुमार की टीम ने बाइक पर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे नीलेश को घेर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और भाग लिया। आरोपी को तुस्याना के जंगल में घेरकर फायरिंग की गई, तो वह पैर में गोली लगने से गिर पड़ा। तभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ कर अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed