फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Empty plots in Greater Noida have become a problem

Noida News: ग्रेटर नोएडा में खाली भूखंड बने मुसीबत, डंप हो रहा कूड़ा

Mon, 27 Oct 2025 09:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Empty plots in Greater Noida have become a problem
- प्राधिकरण ने शुरू की कार्रवाई, आवासीय सेक्टरों में बने पीजी पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खाली भूखंडों और अर्धनिर्मित मकानों की खाली जगहें आवासीय सेक्टर्स में कूड़ा डंप करने की जगह बन गई हैं। इसको लेकर अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्ती शुरू की है। सोमवार को अल्फा-2 और बीटा-1 में ऐसे आवंटियों के भूखंडों से कूड़ा हटाने के अलावा जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई।
सोमवार को कार्रवाई कराने पहुंचे प्रबंधक स्वास्थ्य गौरव बघेल ने बताया कि पिछले दिनों सर्वे कराया गया। इसमें पाया गया कि डोर टू डोर कलैक्शन में गाड़ियों को कूड़ा देने की जगह इधर-उधर फेंका जा रहा है। सेक्टर-अल्फा, बीटा, डेल्टा और गामा में खासतौर पर यह दिक्कत बनी हुई है। यहां से कूड़ा प्राधिकरण हटवा रहा है। जुर्माना की कार्रवाई भी शुरू की गई है। जो लोग सड़क पर लंबे समय तक मलबा डाल रहे हैं। उनको भी इसे हटाने के लिए सख्ती कराई जा रही है। पीजी संचालकों को भी कहा गया है कि वे अपने यहां बाहर की तरफ बड़े डस्टबिन रखें। इनमें कूड़ा डालने के लिए छात्र-छात्राओं को कहें। यहां से कूड़ा प्राधिकरण की एजेंसी उठा लेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा अब प्राधिकरण ने यह भी योजना बनाई है जो लोग गाड़ियों को कूड़ा नहीं दे रहे हैं। उनके यहां बाहरी दीवारों पर कूड़ेदान लगवा दिए जाएं। इन कूड़ेदान को हटाया जाना संभव नहीं हो सकेगा। इसका एक प्रोटोटाइप भी प्राधिकरण ने तैयार करा लिया है। इसका खर्च भी भवन स्वामी से ही लिया जाएगा। भवन स्वामी चाहे तो तय वेंडर से इन डस्टबिन को लगवा सकता है। प्राधिकरण की एजेंसी इन डस्टबिन से कूड़ा डोर टू डोर कलैक्शन के समय उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed