फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Employment fair... More than a hundred companies will recruit for two thousand positions.

Noida News: रोजगार महोत्सव... सौ से अधिक कंपनियां दो हजार पदों पर करेंगी नियुक्ति

Mon, 09 Feb 2026 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Employment fair... More than a hundred companies will recruit for two thousand positions.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा।
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत गौतमबुद्ध नगर में 25 फरवरी को विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के दादरी परिसर में रोजगार महोत्सव 2026 आयोजित होगा। सौ से अधिक कंपनियां दो हजार पदों पर नियुक्ति करेंगी। सोमवार को इस संबंध में हुई बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी और जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि रोजगार महोत्सव से करीब पांच हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। 18 साल से ऊपर आठवीं, दसवीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, बीबीए, एमबीए, फार्मेसी सहित स्नातक एवं स्नातकोत्तर अभ्यर्थी इसमें हिस्सा कर सकते हैं। उन्हें rojgarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कराना होगा। रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पंजीकरण पर्ची की प्रिंट अथवा डिजिटल प्रति लाना अनिवार्य होगा। इसके लिए कोई भी फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed