{"_id":"660eb5c9cf1a08334408ce7f","slug":"employees-of-12-departments-will-vote-through-postal-ballot-grnoida-news-c-23-1-noi1091-29118-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डाक मतपत्र से मतदान करेंगे 12 विभागों के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डाक मतपत्र से मतदान करेंगे 12 विभागों के कर्मचारी
विज्ञापन
डाक मतपत्र से मतदान करेंगे 12 विभागों के कर्मचारी
- संबंधित विभागों के प्रभारी कर्मचारियों से भरवाए जाएंगे फार्म 12 डी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। विद्युत, रेलवे, एंबुलेंस चालक, डाकिया समेत 12 आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए डाक मत की सुविधा मिलेगी। विभाग के अध्यक्ष ऐसे कर्मियों के फार्म भरवाएंगे। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से फार्म 12 डी भरवाए जा रहे हैं। वहीं, विभागों से फार्म आ रहे हैं। उनको चिह्नित करने का काम चल रहा है।
जिले में आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों का डाक मतपत्र से मतदान को लेकर संबंधी फार्म भरवाने का काम चल रहा है। चुनाव डयूटी में लगे कर्मचारियों की सुविधा के लिए तीन स्टाल लगाए गए हैं। दादरी, नोएडा और जेवर विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों को मत देने की सुविधा मिलेगी। इनमें सूचना, स्वास्थ्य, डाक, यातायात पुलिस, रेलवे, विद्युत, नागरिक उड्डयन, मेट्रो, रेडियो, बीएसएनएल समेत सेवाएं शामिल हैं। मतदान दिवस की कवरेज के लिए आयोग से अधिकृत मीडिया कर्मियों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा मिलेगी। इन्हें फार्म 12 डी भरकर नोडल अधिकारी से सत्यापित कराना होगा। डाक पत्र के लिए मुख्य डाकघर में अलग से काउंटर बनाया गया है। इसके माध्यम से जनपद में आने वाले सभी डाक पत्रों को एकत्र किया जाएगा। डाक मतपत्र से मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम शामिल होना चाहिए।
डाक मतपत्र के नोडल अधिकारी वीपी अग्रवाल ने बताया कि मतगणना शुरू होने से पहले तक मिलने वाले डाक मतपत्रों को शामिल कर लिया जाएगा। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से 12 डी फार्म भरवाने के लिए प्रशिक्षण स्थल पर ही दादरी, जेवर और नोएडा के लिए अलग अलग काउंटर बनाए गए हैं। दूसरे जनपदों में तैनात पुलिस कर्मचारियों के 600 से अधिक मतपत्र मिले हैं।