फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Employee had stolen with partner Micromax wearhouse

कर्मचारी ने साथी संग की थी माइक्रोमैक्स वेयर हाउस से चोरी

Mon, 08 Mar 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Employee had stolen with partner Micromax wearhouse
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। माइक्रोमैक्स मोबाइल कंपनी के कर्मचारी ने ही साथी के साथ मिलकर वेयर हाउस से चोरी की थी। आरोपी लगभग डेढ़ माह से मोबाइल, एलसीडी और अन्य सामान चोरी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 22 मोबाइल, 10080 मोबाइल बैट्री, 220 एलसीडी मोबाइल डिस्पले और 220 मोबाइल टच स्क्रीन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद माल की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। आरोपियों की पहचान महोबा निवासी चंद्रभान और इटावा निवासी कृष्ण यादव के रुप में हुई। कृष्ण यादव माइक्रोमैक्स कंपनी में हाउस कीपिंग का काम करता है।
विज्ञापन

एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि इकोटेक-3 थाना प्रभारी भुवनेश कुमार गौतम की टीम हल्दौनी मोड़ पर शनिवार रात चेकिंग कर रही थी। पुलिस की टीम ने कार को रोकने की कोशिश की। चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार दो युवकों को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में मोबाइल, बैट्री आदि सामान बरामद हुए। पड़ताल करने पर पता चला कि बरामद सामान हरियाणा के धारुहेड़ा स्थित माइक्रोमैक्स कंपनी के वेयर हाउस से चोरी किया गया था। दोनों आरोपी लगभग डेढ़ माह से कंपनी का सामान चोरी कर वहीं स्थित अपने किराये के कमरे पर एकत्रित कर रहे थे। अब आरोपी सामान बेचने के लिए अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed