फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Emphasis on the role of Arya Samaj in nation building

Noida News: राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की भूमिका पर जोर

Fri, 14 Nov 2025 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on the role of Arya Samaj in nation building
धामावाला ​स्थित आर्य समाज मंदिर में वा​र्षिक महोत्सव में भाग लेते छात्र। संवाद
देहरादून। महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के द्विशताब्दी जन्मोत्सव और आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस पर धामावाला में तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को आर्य समाज मंदिर, धामावाला में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ आचार्य विद्यापति शास्त्री ने हवन कराया। इसके बाद राष्ट्रीय प्रार्थना, मंत्रोच्चारण व गुरुकुल पौंधा के ब्रह्मचारियों ने ध्वज गीत के साथ आचार्य डॉ. वेदपiल और प्रधान सुधीर गुलाटी ने ध्वजारोहण किया। आचार्य डॉ. वेदपाल ने ईश्वर, भगवान और देवता के अंतर पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है जो सृष्टिकर्ता, सर्वव्यापक, सर्वेश्वर, न्यायकारी और वेदों का ज्ञान देने वाले हैं। इसके बाद शाम के सत्र में उन्होंने राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की भूमिका पर जोर दिया। कोलकाता से आए आर्य जगत के भजन गायक पंडित कैलाश कर्मठ ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed