{"_id":"6ac8f78133c2126a28082cdc","slug":"emperia-marathas-and-haryana-hurricanes-register-wins-noida-news-c-1-noi1095-4814388-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एम्पेरिया मराठास और हरियाणा हरिकेंस ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एम्पेरिया मराठास और हरियाणा हरिकेंस ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) में खेले गए मुकाबलों में एम्पेरिया मराठास और हरियाणा हरिकेंस ने जीत दर्ज की। एम्पेरिया मराठास ने राजस्थान स्पाइकर्स को 2-1 से हराया, वहीं हरियाणा हरिकेंस ने दिल्ली डायनामाइट्स को 2-1 से शिकस्त दी।
पहले मुकाबले में एम्पेरिया मराठास ने शुरुआती दोनों सेट 21-18 और 21-19 से जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली। तीसरे सेट में राजस्थान स्पाइकर्स ने वापसी की कोशिश की और 21-18 से सेट अपने नाम किया, शुरुआती दो सेट में मिली बढ़त के दम पर एम्पेरिया मराठास ने मुकाबला 2-1 जीत लिया। राजस्थान स्पाइकर्स के अनीकेत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि एम्पेरिया मराठास के अशिक्यू वी. एलन इम्पैक्ट प्लेयर बने।
दूसरे मुकाबले में हरियाणा हरिकेंस ने दिल्ली डायनामाइट्स को 2-1 से हराया। हरियाणा ने पहले सेट में 21-20 और दूसरे सेट में 21-19 से जीत हासिल कर मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली। तीसरे सेट में दिल्ली डायनामाइट्स ने जोरदार वापसी करते हुए 21-14 से जीत दर्ज की, मुकाबला हरियाणा हरिकेंस ने 2-1 अपने नाम किया। हरियाणा के चिराग यादव को प्लेयर ऑफ द मैच और टीम के तारिक सकलैन को इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया। जीत के बाद चिराग यादव ने कहा कि टीम ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और अपनी रणनीति के अनुसार खेल दिखाया। शुरुआती दोनों सेट जीतने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा। तीसरे सेट में हार के बावजूद टीम मुकाबला जीतने में सफल रही। उन्होंने कहा कि टीम अगले मैच में भी इसी प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेगी।