फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Emergency kit will treat the problem after vaccination

टीकाकरण के बाद हुई समस्या तो इमरजेंसी किट से होगा इलाज

Wed, 20 Jan 2021 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Emergency kit will treat the problem after vaccination
टीकाकरण के बाद हुई समस्या तो इमरजेंसी किट से होगा इलाज
विज्ञापन

नोएडा। जिले के 42 बूथों पर 4200 स्वास्थ्यकर्मियों का शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। इसे लेकर विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। पहले दौर में टीकाकरण के बाद कई स्वास्थ्यकर्मियों ने बुखार, चक्कर, दर्द आदि समस्याओं की शिकायत की थी। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग एक इमरजेंसी किट तैयार की है, जो टीका लगने के बाद होने वाली दिक्कतों से निपटने में सहायक होगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, किसी भी टीकाकरण के बाद बुखार, एंजाइटी जैसी समस्याएं आम हैं। इससे निपटने के लिए विभाग ने एक विशेष किट तैयार की है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी के निर्देशन में यह इमरजेंसी किट आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार की गई है। किसी भी कर्मी की तबीयत बिगड़ने पर उसका तुरंत उपचार किया जा सकेगा। बुधवार को सीएमओ ने टीकाकरण के 9 नोडल अधिकारियों को इमरजेंसी किट के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

पहले चरण में 24453 कर्मियों को लगनी वैक्सीन
पहले चरण में कुल 24453 कर्मियों को टीका लगाया जाना है। बीते शनिवार को 393 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई थी। जबकि, 207 कर्मचारी टीकाकरण से वंचित रहे। वैक्सीन प्रभारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को दोबारा टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें 4200 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण के बाद यदि किसी को कोई दिक्कत होती है तो इमरजेंसी किट से उसका उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा किट में
टीकाकरण के बाद होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखकर किट बनाई गई है। इसमें एलर्जी, सांस की तकलीफ, ब्लीडिंग, एंजाइटी सहित कई समस्याओं के इलाज में प्रभावी दवा व इंजेक्शन उपलब्ध है, जो मरीज को 2 घंटे तक राहत दे सकते हैं। यदि किसी मरीज को दिक्कत आती है तो किट के जरिये प्राथमिक राहत देकर बाद में उसे किसी भी अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed