{"_id":"661ff9c0fd67287b3f0aaabb","slug":"elevated-road-closed-from-one-side-for-repair-work-noida-news-c-1-lko1064-1607895-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मरम्मत कार्य के लिए एलिवेटेड रोड एक तरफ से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मरम्मत कार्य के लिए एलिवेटेड रोड एक तरफ से बंद
विज्ञापन
- सेक्टर-18 से 60 तक नहीं जा सकेंगे वाहन, सेक्टर-60 से 18 की तरफ भरेंगे फर्राटा
- बुधवार से एनटीपीसी से एलिवेटेड रोड के लूप पर भी मरम्मत कार्य शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एलिवेटेड रोड की मरम्मत को लेकर विभागों में आपसी तालमेल की कमी बुधवार को खुलकर सामने आ गई। सेक्टर-18 से 31-25 चौराहे पर उतरने वाले लूप रोड तक का काम पूरा नहीं हो पाया। इससे ट्रैफिक पुलिस की ओर से बुधवार से इस रूट पर वाहनों को दौड़ाने के मंसूबे पर पानी फिर गया। इधर बुधवार को प्राधिकरण ने एनटीपीसी से एलिवेटेड रोड के लूप रोड पर भी मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इससे सेक्टर-18 से सेक्टर 60 तक एलिवेटेड रोड एक तरफ से बंद हो गई है।
दरअसल, सात अप्रैल से प्राधिकरण ने एलिवेटेड रोड की मरम्मत का काम सेक्टर-18 की तरफ से शुरू किया था। इसके लिए सेक्टर-31 से 25 तक एलिवेटेड रोड बंद कर दी गई थी। एनटीपीसी के पास लूप रोड से वाहन चालक सेक्टर-60 तक एलिवेटेड रोड पर फर्राटा भर रहे थे। बुधवार से इस लूप पर मरम्मत का काम शुरू हो गया है। हालांकि सेक्टर-60 से 18 की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है।
डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव के मुताबिक एलिवेटेड रोड पर मरम्मत का काम बाकी है। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सेक्टर-18 से 60 के बीच पूरी सड़क एक साथ खोली जाएगी। इसके बाद सेक्टर-60 से सेक्टर-18 की ओर वाहनों का संचालन रोककर मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड के नीचे बढ़ा ट्रैफिक का दबाव:
एलिवेटेड रोड का पूरा हिस्सा एकतरफ से बंद होने के कारण सेक्टर-18 से 60 तक इस इसके नीचे वाली सड़क पर पूरे दिन जाम जैसी स्थिति बनी रही। करीब दस से पंद्रह मिनट के सफर को पूरा करने में 30 से 40 मिनट लग गए।
वैकल्पिक मार्गों पर भी बढ़ा दबाव
ट्रैफिक पुलिस ने चालकों के लिए मंगलवार को एडवाइजरी जारी करते हुए वैकल्पिक मार्ग के प्रयोग का सुझाव दिया था। जिस कारण एलिवेटेड रोड के नीचे वाली सड़क समेत शहर के अन्य मार्गों पर आम दिनों की अपेक्षा वाहनों का अधिक दबाव देखने को मिला।