{"_id":"601705258ebc3e56815fa151","slug":"electricity-supply-will-increase-in-summer-3-new-power-stations-to-be-built-noida-news-noi562995913","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में बढ़ेगी बिजली आपूर्ति, 3 नए बिजलीघर बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में बढ़ेगी बिजली आपूर्ति, 3 नए बिजलीघर बनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में बढ़ेगी बिजली आपूर्ति, 3 नए बिजलीघर बनेंगे
नोएडा। जिले में गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुछ दिनों में जहां अधिक क्षमता वाले बिजली घरों का निर्माण शुरू हो जाएगा। वहीं, हजारों की संख्या में खंभे और पैनलों को भी बदला जाएगा।
जिले में मौजूदा समय में करीब 700 मेगावाट बिजली आपूर्ति हो रही है। गर्मियों में यह खपत बढ़कर 1400 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है। बिजली लोड बढ़ने से व्यवस्था ठप न हो जाए, इसे लेकर निगम अफसरों के स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। औद्योगिक शहर होने के नाते जिले में बिजली की खपत अधिक है। निगम के अधिकारी ने बताया कि गर्मी में बिजली की खपत गर्मी के सापेक्ष लगभग दोगुनी होती है। इसे देखते हुए सेक्टर-123, सेक्टर-66 व सेक्टर-63 में नए बिजली घरों का निर्माण किया जा रहा है। अगले कुछ दिनों में यह निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
वहीं, जिले की बिजली आपूर्ति में खंभे बढ़ाए जाने की योजना है। करीब 5000 नए खंभे लगाए जाएंगे। 3000 नए बिजली पैनल का निर्माण किया जाएगा। नए खंभे लगाने का फायदा यह है कि स्थानीय स्तर पर बिजली कटौती कम होगी। लाइन ट्रिपिंग भी कम होगी। इसे देखते हुए बिजली के 3000 पैनलों को सुधारा जाएगा। पैनल से बिजली स्पार्किंग का तुरंत पता लगेगा। इससे कटौती भी कम होगी।
विज्ञापन
नए नोएडा का भी रखा ध्यान
नोएडा विस्तार में 80 गांवों को जोड़ा जाना है। इसमें 60 गांव बुलंदशहर के शामिल हैं। बिजली आपूर्ति करने में नए नोएडा का भी ख्याल रखा गया है। भविष्य में भी वहां बिजली आपूर्ति का ध्यान रखा जाएगा।
जिले में तीन नए बिजलीघर का निर्माण किया जा रहा है। इससे बिजली आपूर्ति बेहतर हो सकेगी। इसके अलावा खंभे और बिजली पैनल भी बदले जाएंगे।
- वीएन सिंह, चीफ इंजीनियर