{"_id":"6ad217cac1b8ee24dc071a7f","slug":"electricity-supply-to-mahagun-mywoods-disconnected-for-the-sixth-time-due-to-non-payment-of-bills-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109290-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिल जमा नहीं करने पर छठी बार कटी महागुन मायवुड्स की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिल जमा नहीं करने पर छठी बार कटी महागुन मायवुड्स की बिजली
विज्ञापन
- डीजी पर सोसाइटी, पांच हजार परिवार प्रभावित, एनपीसीएल ने की कार्रवाई
नंबर
58.59 लाख रुपये पुराना बकाया
1.78 करोड़ रुपये कुल बकाया
25 रुपये प्रति यूनिट है डीजी की बिजली का शुल्क
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में की बिजली आपूर्ति फिर बंद कर दी गई है। इससे सोसाइटी में रहने वाले करीब पांच हजार परिवार प्रभावित हैं। नवंबर 2025 से अब तक एनपीसीएल सोसाइटी की बिजली छह बार काट चुका है। फिलहाल सोसाइटी में डीजल जनरेटर से बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
डीजी से हर निवासी को प्रति यूनिट 25 रुपये बिजली मुहैया कराई जा रही है। इससे निवासियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। एनपीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि सोसाइटी पर पुराने बिजली बिल के 58.59 लाख रुपये बकाया हैं। मौजूदा महीने का बिल जोड़ने पर कुल बकाया राशि करीब 1.78 करोड़ रुपये हो गई है। बकाया जमा कराने के लिए एनपीसीएल की ओर से सोसाइटी प्रबंधन को कई बार नोटिस दिए गए इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद बिजली काटने की कार्रवाई की गई।
कब कितने का भुगतान नहीं करने पर कटी
14 नवंबर 2025 को 85.41 लाख का
15 दिसंबर 2025 को 68.04 लाख का
16 मार्च 2026 को 71.40 लाख का
14 अप्रैल 2026 को 46.72 लाख का
17 सितंबर 2026 को 51.50 लाख का
नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं
एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि महागुन मायवुड्स सोसाइटी में बिजली बिल के भुगतान में देरी और बकाया राशि जमा नहीं करने का पुराना रिकॉर्ड रहा है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सोसाइटी प्रबंधन को एक सप्ताह पहले डिस्कनेक्शन का नोटिस दिया जाता है। इसके बाद भी बकाया जमा नहीं होने पर बिजली आपूर्ति बंद की जाती है।
विज्ञापन
हर निवासी को रोजाना देना पड़ रहा 600 से ज्यादा
एओए अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि छठी बार बिजली कट चुकी है। हर बार निवासियों को परेशान होना पड़ता है। एओए को अब तक हैंडओवर नहीं मिला है। हर निवासी को प्रतिदिन 600 से 800 रुपये अतिरिक्त बिजली का बिल देना होगा। बिल्डर की नाकामी का खामियाजा निवासियों को भुगतना पड़ता है।