{"_id":"6af33e7671c8bfa44f0057f8","slug":"electricity-supply-to-flats-being-cut-off-amid-dispute-over-parking-charges-noida-news-c-1-noi1095-4921629-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पार्किंग शुल्क के विवाद में काटी जा रही फ्लैटों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पार्किंग शुल्क के विवाद में काटी जा रही फ्लैटों की बिजली
विज्ञापन
विनय कुमार
एक ही दिन में पांच से छह बार काटी जा रही बिजली, निवासी पहले भी कर चुके प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर-2 सोसाइटी में पार्किंग आवंटन और शुल्क को लेकर पिछले करीब एक महीने से विवाद चल रहा है। पार्किंग आवंटन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निवासियों ने पहले भी प्रदर्शन किया था। कुछ निवासियों का कहना है कि पार्किंग आवंटन को लेकर मामला कोर्ट रिसीवर और उप निबंधक के समक्ष विचाराधीन है। इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से पार्किंग शुल्क वसूली के लिए बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। आरोप है कि मेंटेनेंस और बिजली के सभी बकाये जमा होने के बाद भी फ्लैटों की बिजली काटी जा रही है। निवासियों का कहना है कि उन्हें पार्किंग आवंटन और शुल्क को लेकर कोई स्पष्ट लिखित जानकारी भी नहीं दी गई है। सोसाइटी में 1308 फ्लैट है पर फिर भी कोई सुनने वाला नहीं है। निवासियों का कहना है कि जब तक फैसला नहीं आता है उससे पहले ही सब कुछ कैसे हो सकता है। सबसे बड़ी बात किसी की लाइट कैसे काटी जा सकती है। इस मामले में एओए से संपर्क करने की कोशिश की गई पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।
मैं 68 साल का हूं और कई साल से सोसाइटी में रह रहा हूं। मेंटेनेंस और बिजली का पूरा भुगतान करने के बावजूद मेरे फ्लैट की बिजली कई बार काटी गई। पार्किंग को लेकर कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है, फिर बिजली काटकर परेशान क्यों किया जा रहा है। - विनय कुमार, निवासी
मेरे फ्लैट की बिजली दोबारा काट दी गई, जबकि सभी मेंटेनेंस और बिजली के बिल जमा हैं। पार्किंग आवंटन विवादित है और मामला कोर्ट रिसीवर व उप निबंधक के समक्ष है। बिजली वॉलेट से 8700 रुपये भी काटे गए हैं, जिसका कोई उचित आधार नहीं बताया गया। शिकायत देने पर मेंटेनेंस वाले बोल रहे हैं कि डीआर ने इसकी इजाजत दी है। - विश्वेंदु राय शर्मा, निवासी