फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity meter irregularities trouble residents

Noida News: बिजली मीटर अनियमितताओं से निवासी परेशान

Mon, 27 Apr 2026 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity meter irregularities trouble residents
निवासी बोले- समय पर नहीं दी बिजली मीटर खराब होने की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 में बिजली मीटर से जुड़ी कथित अनियमितताओं के कारण निवासी प्रभावित हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इको विलेज-1 की सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने बताया कि बीते कुछ महीने में अचानक बड़ी संख्या में लोगों को उनके बिजली मीटर खराब होने की सूचना मिली है। इनमें से कई मीटर एक से दो साल पहले से खराब थे, लेकिन उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी समय पर नहीं दी गई है। निवासियों का कहना है कि वे नियमित रूप से बिजली बिल और अन्य शुल्क का भुगतान करते रहे, लेकिन अब दैनिक खपत के आधार पर मैनुअल बिलिंग की जा रही है,0 जिस पर ब्याज भी जोड़ा जा रहा है।
निवासियों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के रखरखाव और मीटर मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी फैसिलिटी मैनेजमेंट के पास है। अगर मीटर लंबे समय से खराब थे तो इसकी जानकारी समय पर क्यों नहीं दी गई। एसोसिएशन का कहना है कि इस मामले को लेकर आईआरपी और संबंधित विभागों को कई बार ईमेल, पत्र और कानूनी नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला है।
विज्ञापन



कोट--

हम पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से बिल जमा कर रहे हैं, लेकिन अब अचानक भारी-भरकम मैनुअल बिल थोप दिए गए हैं। यह पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। -अरुण गुप्ता, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर मीटर पहले से खराब थे तो इसकी जानकारी हमें समय पर क्यों नहीं दी गई? अब हम पर ब्याज के साथ भुगतान का दबाव बनाना गलत है। -पुनीत गिरी, निवासी

प्रशासन और संबंधित प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। हम चाहते हैं कि इस पूरे मामले की जवाबदेही तय की जाए। -संजय शर्मा, निवासी


बिजली काटने की धमकी देना समस्या का समाधान नहीं है। जब तक उचित और पारदर्शी बिलिंग नहीं होगी, तब तक हम इस तरह के भुगतान को स्वीकार नहीं करेंगे। -मारुति वर्मा, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed