{"_id":"68f13618d8b80825720da11e","slug":"electricity-failure-throughout-the-day-in-city-and-rural-areas-na-news-c-5-1-drn1027-813777-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नगर और देहात क्षेत्र में दिनभर बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नगर और देहात क्षेत्र में दिनभर बिजली गुल
विज्ञापन
नगर सहित लक्सर बिजलीघर से जुड़े देहात के कई गांवों में बृहस्पतिवार को दिनभर विद्युत आपूर्ति बंद रही। आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत आपूर्ति का असर नगर की जलापूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ा।
दीपावली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए ऊर्जा निगम दीपावली से पूर्व अनुरक्षण और मरम्मत से संबंधित कार्यों, जर्जर विद्युत तारों को बदलने व ट्रांसफार्मर के रखरखाव से संबंधित कार्य करा रहा है। विभाग की ओर से इसके लिए बृहस्पतिवार और शुक्रवार को लक्सर बिजलीघर पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन लिया गया है। इसके कारण बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक नगर और लक्सर बिजलीघर से जुड़े 12 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति बंद रही।
दिनभर बिजली नहीं रहने से जहां आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, व्यापारियों और विद्युत आधारित उद्योग धंधों में भी कामकाज प्रभावित रहा। ऊर्जा निगम के एसडीओ अमीचंद ने बताया कि दीपावली पर निर्बाध आपूर्ति और लोड बढ़ने के मद्देनजर अनुरक्षण कार्य कराए जा रहे हैं। इसके लिए आपूर्ति को बंद करना पड़ा। उपभोक्ताओं को इसकी पूर्व सूचना जारी की गई हैं।