फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity demand reached two thousand MW as soon as May started

Noida News: मई शुरू होते ही दो हजार मेगावाट पहुंची बिजली मांग

Sun, 05 May 2024 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity demand reached two thousand MW as soon as May started
मई शुरू होते ही दो हजार मेगावाट पहुंची बिजली मांग
विज्ञापन

-30 अप्रैल को 1900 मेगावाट तक पहुंच गई थी अधिकतम बिजली की डिमांड
- डिमांड बढ़ने से उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही कटौती की मार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गर्मी का पारा चढ़ते ही बिजली की मांग में इजाफा होने लगा। आलम यह है कि इस साल मई के शुरुआत में ही अधिकतम बिजली की मांग 2000 मेगावाट को पार कर चुकी है। रविवार को तापमान भी अधिकतम 42 डिग्री तक दर्ज की गई। आगामी कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बिजली की मांग और बढ़ेगी। डिमांड बढ़ने से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की मार भी झेलनी पड़ रही है। रविवार को भी कई सेक्टरों व गांवों में बिजली तीन से चार घंटे तक गुल रही।
तापमान बढ़ने के साथ-साथ इस साल मई में ही बिजली की डिमांड बढ़नी शुरू हो गई है। जबकि पिछले साल 2023 के जून में अधिकतम बिजली की मांग 2000 मेगावाट पहुंची थी। इस साल एक माह पहले ही परेशानी शुरू हो गई है। जिले में कई दशक पुरानी जर्जर लाइनों पर हर साल करीब दस प्रतिशत बिजली की मांग का लोड बढ़ रहा है। डिमांड के मुताबिक आपूर्ति नहीं होने से बिजली कटौती भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मई के पहले सप्ताह में 100 से 200 मेगावाट बढ़ी मांग :
बढ़ती गर्मी के कारण मई के पहले सप्ताह में ही करीब 100 से 200 मेगावाट बिजली की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ट्रांसमिशन विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 30 अप्रैल को जिले में बिजली की कुल मांग 1900 मेगावाट दर्ज की गई थी। जिसमें अकेले नोएडा के शहरी क्षेत्र में करीब 1100 मेगावाट तक बिजली की मांग दर्ज की गई। बाकी में 100 मेगावाट बिजली की मांग ग्रामीण क्षेत्रों में दर्ज की गई। हालांकि एक मई को कुल बिजली की मांग में गिरावट के साथ 1805 मेगावाट दर्ज की गई। वहीं चार मई को अधिकतम बिजली की मांग 1800 मेगावाट को पार कर गई। पांच मई को यह आंकड़ा 2000 मेगावाट को भी पार गई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य पूरा नहींनिगम के अधिकारी व कर्मचारी अभी भी मरम्मत कार्य व ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने में जुटे हैं। गर्मी के दौरान बेहतर आपूर्ति के लिए 500 से अधिक ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। काम धीमी गति से होने के कारण विभाग अभी तक लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका है। मार्च में जिस काम को पूरा किया जाना था वह अप्रैल खत्म होने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इसके कारण लगातार कटौती का खेल जारी है। रविवार को भी नंगली वाजिदपुर, असरगपुर, कैमराला, भंगेल, बरौला, सलारपुर, मामूरा, छिजारसी, चौड़ा रघुनाथपुर, बिशनपुरा, 12, 22, नया बांस समेत अन्य सेक्टरों में मरम्मत कार्य के नाम पर तीन से चार घंटे की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed