फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity crisis in the area due to thunderstorm, daily trouble

आंधी से क्षेत्र में बिजली का संकट, रोजेदार परेशान

Sun, 18 Apr 2021 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis in the area due to thunderstorm, daily trouble
नूंह। शुक्रवार देर शाम आए अंधड़ ने इलाके की बत्ती गुल कर दी। इसके कारण नूंह के कई फीडरों के अंतर्गत लगने वाले एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे रमजान माह में रोजेदार पानी और बिजली के लिए हलाकान नजर आए। बिजली निगम के कर्मचारी देर रात से ही आपूर्ति बहाल करने में जुट गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम की आंधी से नूंह के मालब फीडर, अडबर फीडरों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। खंबों से बिजली के तार टूट गए। बिजली न आने से लोगों को गर्मी से तो जूझना ही पड़ा, पानी की भी विकट समस्या हो गई। खंभे गिरने और तार टूटने से बिजली आपूर्ति बहाल करना मुश्किल था। गांव मालब, मेवली, कोटला, आकेड़ा के लोग बिजली न होने के कारण सुबह तक परेशान रहे।
विज्ञापन

शहरवासी यामीन, मुश्ताक, विकास, एजाज व लियाकत ने बताया कि बिजली निगम की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते बिजली संकट से जूझना पड़ता है। हर बार रमजान माह में बिजली संकट दूर कराने के दावे सिर्फ कागजों में होते हैं। उधर, नूंह बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता केएस चौहान ने कहा कि आंधी के चलते कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। इसे दुरुस्त कराने के लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी
नगीना। रमजान माह में भी बिजली संकट से लोगों में रोष है। ग्रामीण साहिब हुसैन दानीबास, हाजी कायम प्रतापबास, हाजी मूसा नांगल शाहपुर आदि ने बताया कि शुक्रवार को आंधी के कारण टूटे बिजली के तारों के कारण कई जगह अब भी बिजली गुल है। बिजली विभाग की टीम देर शाम तक आपूर्ति चालू करने में जुटी रही। खेतों में पड़ा किसानों का भूसा उड़ने से भारी नुकसान हुआ है।
आंधी से कई जगह गिरे पेड़
और बिजली निगम के खंभे
संवाद न्यूज एजेंसी।
तावडू। क्षेत्र में शुक्रवार को आई आंधी के कारण कई स्थानों पर सड़क किनारे लगे पेड़ गिर गए। इससे बिजली के पोल टूट गए और लाइनों को भी भारी नुकसान हुआ।
क्षेत्र के अजहरुद्दीन, सरपंच अब्दुल जब्बार, हसन मोहम्मद, आबिद आदि ने बताया कि शाम से ही बिजली गुल हो गई थी। इससे महिलाओं, बच्चों को भारी परेशानी हुई। सीलखो फीडर पर सबसे अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। यहां शनिवार सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति चालू की गई, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर गुल हो गई। बिजली न आने से पेयजल की भी समस्या हो गई। उपभोक्ताओं ने विभाग के जेई के खिलाफ रोष जताया है।

तावड़ूू थाने की छत पर गिरा
पेड़, दीवार हुई क्षतिग्रस्त
शुक्रवार रात तेज आंधी के कारण एक पेड़ का भारी हिस्सा तावडू शहर थाने की छत के ऊपर गिर गया। इससे थाना भवन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी चपेट में आने से कई जवान बाल बाल बचे। पेड़ का भारी हिस्सा छत पर गिरने से उसकी कुछ टहनियां बिजली के केबलों पर जा गिरीं। इनमें शनिवार दोपहर अचानक तेज आग लग गई। आग लगने के कारण बिजली के केबलों में तेज धमाका हुआ। इससे शहर की बिजली शनिवार को फिर बाधित हुई। तावडू बिजली विभाग के एसडीओ देशदीप का कहना है कि देर रात आंधी-तूफ़ान से गिरे पेड़ से बिजली लाइनों में नुकसान हुआ है।
नूंह रोड पर बिजली के केबल पर गिरी पेड़ की टहनी।
तावडू शहर थाने के भवन की छत पर गिरा पेड़ का हिस्सा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed