फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity bill of Police Department and Gautam Budh Nagar Jail not deposited for eight months Noida Power Co

आठ महीने से नहीं भरा बिल: नोएडा पुलिस विभाग और जेल में हो जाएगा अंधेरा, पावर कंपनी बिजली काटने की तैयारी में

Fri, 30 Sep 2022 11:32 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Sep 2022 11:32 PM IST
सार

बकाया जमा कराने के लिए कंपनी ने कई बार विभाग को नोटिस जारी किए हैं, लेकिन पैसा जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
Electricity bill of Police Department and Gautam Budh Nagar Jail not deposited for eight months Noida Power Co
नोएडा थाना सेक्टर 58 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठ माह से पुलिस विभाग और गौतमबुद्ध नगर जेल के बिजली का बिल जमा नहीं हुआ है। करीब 5.55 करोड़ रुपये नोएडा पावर कंपनी का बकाया है। बकाया जमा कराने के लिए कंपनी ने कई बार विभाग को नोटिस जारी किए हैं, लेकिन पैसा जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन

एनपीसीएल के वाइस प्रेसीडेंट ऑपरेशन सारनाथ गांगुली ने बताया कि एनपीसीएल के द्वारा सूरजपुर में पुलिस कमिश्रनरी दफ्तर, पुलिस लाइन, सूरजपुर, बिसरख, कासना, बीटा, नॉलेज पार्क, ईकोटैक समेत ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कोतवाली, पुलिस चौकियों पर बिजली की आपूर्ति की जाती है। पिछले आठ माह से पुलिस का बिजली बिल का भुगतान कंपनी को नहीं हुआ है। सिंतबर माह तक चार करोड़ सात लाख रुपये बिजली बिल का बकाया है। वहीं गौतमबुद्धनगर जेल का बिजली का बिल मई, जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया है। जेल का बिजली की बिल एक करोड़ 48 लाख रुपये बकाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनपीसीएल ने जेल को बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटने का नोटिस भी भेजने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर भी विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। शासन स्तर पर बिजली के बिलों का भुगतान करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके चलते शासन ने बिजली के लिए जनपदों में बजट भेजना बंद कर दिया था। लेकिन बाद में शासन ने इस आदेश से निजी पावर कंपनी को बाहर रखा था। आदेश के बाद जिले को बिजली के बिल का बजट नहीं मिला है। जिससे भुगतान नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed