{"_id":"61c7742c9d2ebb00397d628e","slug":"electric-vehicles-rally-from-vrindavan-to-greater-noida-noida-news-noi623410882","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन से ग्रेटर नोएडा पहुंची इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन से ग्रेटर नोएडा पहुंची इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रैली
विज्ञापन
ग्रेनो के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में इलेक्ट्रिक वाहनों की रैली निकालते हुए आयोजक।
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। वायु प्रदूषण को कम करने और लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल को प्रेरित करने के लिए शनिवार को इंडिया सीयूपी 26 ईवी रैली निकाली गई। इस वाहन रैली में दोपहिया, चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन शामिल थे। रैली में आई कारों को देखने के लिए लोग सड़क के किनारे पर जमा हो गए। इसके अलावा एक्सपो मार्ट में इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई और सेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर नीति आयोग के मोबिलिटी कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्ट के सलाहकार सुधेंदू जे. सिन्हा भी मौजूद रहे।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अस्सार के नेशनल प्रोग्राम डायरेक्टर अभिजीत सिन्हा ने बताया कि शनिवार को इंडिया सीओपी 26 ईवी रैली सुबह वृंदावन से इंडिया गेट के लिए रवाना हुई थी, लेकिन महामारी की वजह से रैली एक्सपो मार्ट पर ही खत्म कर दी गई। रैली में इलेक्ट्रिक कार, बाइक, स्कूटी समेत यात्री वाहन शामिल थे। इसमें 110 इलेक्ट्रिक गाड़ियां थीं। खास बात यह कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक वाहनों को इस्तेमाल करने वाले चालकों ने रैली में हिस्सा लिया। वाहनों ने वृंदावन से एक्सपो मार्ट के लिए 110 किमी की दूरी तय की। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल हाईवे इवी ने किया था। 5 मार्च को दोबारा इसी तरह की रैली इंडिया गेट पर होगी।
विधायक ने किया कंपनियां को सम्मानित
एक्सपो मार्ट में रविवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर भी मौजूद थे। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में नई-नई तकनीकों का उपयोग कर देश के विकास का एक नया रास्ता बना रहे हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल के उद्योग में हिंदुस्तान को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों ने बिजली चालित बाइक, स्कूटी, कार, ऑटो सहित कई अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। ग्रेनो की रैली का मकसद लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति आगाह करना और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए जागरूक करना रहा। 5 मार्च को इंडिया गेट पर होने वाली रैली में नीति आयोग का सहयोग रहेगा। - सुधेंदू जे. सिन्हा, सलाहकार, मोबिलिटी-कनेक्टिविटी-ट्रांसपोर्ट