फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   electric connection

Noida News: 68972 लोगों को मिला अपना अलग बिजली कनेक्शन

Tue, 07 Apr 2026 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
electric connection
68972 लोगों को मिला अपना अलग बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

- एनपीसीएल ने ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट की 91 सोसाइटी में मल्टीप्वाइंट कनेक्शन दिया

- पुरानी 23 सोसाइटियों के सिंगल प्वाइंट कनेक्शन को बदला गया, बाकी नई सोसाइटी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर की 91 सोसाइटी के निवासियों को अलग बिजली कनेक्शन मिला है। इनमें 23 सोसाइटी पुरानी है। जहां पर सिंगल प्वाइंट कनेक्शन था, जिसे अब मल्टीप्वाइंट में बदला गया है। कुल 68 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा हुआ है। जो बिल्डरों की मनमानी से परेशान थे। साथ ही उनको अब बिजली खपत का बिल सस्ती दरों पर चुकाना होगा। एनपीसीएल दो और सोसाइटी में मल्टीप्वाइंट कनेक्शन देने की प्रक्रिया कर रहा है।

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के सिंगल प्वाइंट कनेक्शन को मल्टीप्वाइंट में बदलने का आदेश दिया था। साथ ही नई सोसाइटियों में मल्टीप्वाइंट कनेक्शन देने का नियम बना दिया था। इस पर एनपीसीएल ने ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट की 130 से अधिक सोसाइटियों को नोटिस जारी किया। इनमें से काफी ने इंकार कर दिया। जबकि एनपीसीएल अब तक 23 पुरानी सोसाइटी के सिंगल प्वाइंट कनेक्शन को मल्टीप्वाइंट में बदला दिया है।
विज्ञापन

यहां पर 17620 उपभोक्ताओं को अलग कनेक्शन मिल गया है। वहीं 68 नई सोसाइटियों में भी मल्टीप्वाइंट कनेक्शन दिया गया है। यहां पर 51352 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए हैं। अफसरों ने बताया कि अजनारा होम्स व एक अन्य सोसाइटी में मल्टीप्वाइंट कनेक्शन देने का काम जल्द शुरू होगा। यहां भी करीब 2200 उपभोक्ताओं को अलग कनेक्शन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के प्रवक्ता मनोज कुमार झा का कहना है कि बिल्डर के सिंगल प्वाइंट कनेक्शन की बिजली दरें अलग थी, लेकिन मल्टीप्वाइंट कनेक्शन में उपभोक्ताओं को सामान्य दरों में बिल देना होगा। आयोग के स्लैब के हिसाब से उनको 30 पैसे से एक रुपये तक की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed