{"_id":"68a5de58bcf3bca4bc0f5094","slug":"election-officials-have-not-been-able-noida-news-c-1-gnd1002-3307616-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चुनाव अधिकारी अबतक नहीं करवा पाए चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चुनाव अधिकारी अबतक नहीं करवा पाए चुनाव
विज्ञापन
-सोसाइटी में ढाई साल से नहीं हो पाए एओए चुनाव, चार चुनाव अधिकारी बदले गए
-चार जनवरी को नियुक्त हुए थे चुनाव अधिकारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 75 स्थित गोल्फ सिटी प्लॉट 11 सोसाइटी में ढाई साल से अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव नहीं हो पा रहे हैं। चुनाव के लिए 2 जनवरी को समाज कल्याण अधिकारी बतौर चुनाव अधिकारी नियुक्त हुए थे लेकिन अबतक चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। यह तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि जिनके फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हुई है इनको मतदान का अधिकार है या नहीं। चुनाव अधिकारी ने यह बात डिप्टी रजिस्ट्रार से लिखित तौर पर पूछी है, लेकिन दो महीने बाद भी कोई जवाब नहीं मिला है।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी की चुनाव प्रक्रिया के लिए अबतक चार चुनाव अधिकारी नियुक्त हो चुके हैं। तीन चुनाव अधिकारियों की ओर से चुनाव पूरे नहीं करवाए जा सके तो उनकी जगह चौथी बार जिला समाज कल्याण अधिकारी को जनवरी में बतौर चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। हालांकि चौथे चुनाव अधिकारी भी जनवरी से अबतक चुनाव नहीं करवा सके हैं। चुनाव अधिकारी ने मई में चुनाव की प्रक्रिया शुरू की और सबसे पहले दो मई को निवासियों के साथ एक संयुक्त बैठक की। इसके बाद दो अगस्त को निवासियों के साथ जीबीएम की गई लेकिन अबतक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है कि चुनाव में मतदान का अधिकार किसको दिया जाएगा। जीबीएम में उपस्थित निवासियों ने एक साथ यह मांग की थी कि चुनाव की तारीख घोषित की जाए लेकिन इस पर भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में चुनाव की प्रक्रिया दिन पर दिन लंबित होती जा रही है।