फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elderly woman trapped with two year old girl in Nirala Estate Society lift

12वें-13वें फ्लोर के बीच अटकी लिफ्ट: दो साल की मासूम बच्ची के साथ फंसी दादी, सवा घंटे तक चीखती-चिल्लाती रहीं

Fri, 07 Jun 2024 08:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 07 Jun 2024 08:11 AM IST
सार

निराला एस्टेट सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बंद होने से 12वें और 13वें फ्लोर के बीच लिफ्ट अटक गई। लिफ्ट में सवा घंटे से ज्यादा फंसे रहने से दोनों काफी घबरा गईं। बार-बार अलार्म बटन दबाने के बावजूद मदद नहीं मिली।

विज्ञापन
Elderly woman trapped with two year old girl in Nirala Estate Society lift
लिफ्ट में सवा घंटे फंसी रहीं दादी व पौत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्टेट सोसाइटी के टावर-4 की लिफ्ट में दादी और पौत्री करीब सवा घंटे तक फंसी रहीं। आरोप है कि पावर कट होने के बाद रुकी लिफ्ट बैकअप शुरू होने के बाद भी नहीं चली। लिफ्ट में बंद दादी (65) और मासूम पौत्री (2) देर तक चिल्लाती रहीं। 

विज्ञापन


बार-बार अलार्म बटन दबाने के बावजूद मदद नहीं मिली। करीब एक घंटे बाद लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखकर सुरक्षाकर्मी मदद करने पहुंचा। जिसके करीब 20 मिनट के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


लिफ्ट में सवा घंटे से ज्यादा फंसे रहने से दोनों काफी घबरा गईं। निवासियों ने बताया कि अंकित गुप्ता सोसाइटी के टावर-4 की 17वीं मंजिल के फ्लैट में सपरिवार रहते हैं। गुरुवार को वह नौकरी पर चले गए। उनकी मां और दो साल की बेटी नीचे गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे दादी-पौत्री फ्लैट में जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुईं। बीच बिजली आपूर्ति बंद होने से 12वें और 13वें फ्लोर के बीच लिफ्ट अटक गई। कुछ देर बाद जनरेटर से पावर बैकअप शुरू हो गया, हालांकि लिफ्ट नहीं चली। इंतजार करने के बाद दोनों ने चिल्लाकर मदद मांगना शुरू कर दिया, लेकिन कोई नहीं आया।

लिफ्ट में अंधेरे और गर्मी से दोनों का बुरा हाल हो गया। करीब एक घंटे तक दोनों इंतजार करती रही। आरोप है कि लिफ्ट का अलार्म बटन भी दबाने के बाद भी उन्हें मदद नहीं मिली। करीब एक घंटे बाद लिफ्ट में लगे कैमरे की फुटेज देखकर टावर का सुरक्षाकर्मी मदद के लिए पहुंचा। सोसाइटी निवासी कुमार सौरभ ने बताया कि सुरक्षाकर्मी को भी लिफ्ट खोलने में करीब 20 मिनट लग गए। पीड़ित परिजनों की ओर से मेंटेनेंस कार्यालय में इसकी शिकायत की गई है। 

तीन दिन में दूसरी घटना निवासियों में रोष 
मंगलवार रात को सोसाइटी के टावर-9 की लिफ्ट में मां और बेटे करीब 15 मिनट तक फंसे रहे थे। तीन दिन में दूसरी बार लिफ्ट में फंसने की घटना से सोसाइटी निवासियों में रोष है। निवासियों के मुताबिक सोसाइटी में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। समय से मेंटेनेंस शुल्क देने के बाद भी बिल्डर रखरखाव पर ध्यान नहीं दे रहा है। सोसाइटी निवासियों ने कुछ दिन पहले ही मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए प्रदर्शन किया था। आरोप है कि इसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। निवासियों ने कहा है कि जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो फिर पुलिस से शिकायत करेंगे।

30 मिनट तक फंसे रहे दो बच्चे समेत 4 लोग
ग्रेनो वेस्ट की आस्था ग्रीन्स सोसाइटी के टावर-3 में बुधवार रात दो युवक और दो बच्चे करीब 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। निवासी विपिन सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे दो युवक और आठ और नौ वर्ष के दो बच्चे लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। पांचवे और चौथे फ्लोर के बीच लिफ्ट झटके के साथ रुक गई। आरोप है कि अलार्म बटन दबाने से मदद नहीं मिली। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने मेंटेनेंस टीम को बुलाया गया। करीब 30 मिनट बाद चारों को बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed