{"_id":"6a8c799081ccb3b0fa07c2e7","slug":"elderly-person-injured-after-plaster-falls-from-15th-floor-at-jp-cosmos-noida-news-c-1-noi1095-4646858-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेपी कॉसमॉस में 15वीं मंजिल से गिरा प्लास्टर, बुजुर्ग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेपी कॉसमॉस में 15वीं मंजिल से गिरा प्लास्टर, बुजुर्ग घायल
विज्ञापन
नोएडा जेपी कॉसमॉस सोसायटी में गिर रहा प्लास्टर।
पार्क की तरफ जा रहे थे बुजुर्ग के कंधे पर गिरा
नोएडा। सेक्टर-134 स्थित जेपी ग्रींस कॉसमॉस सोसाइटी में सोमवार की दोपहर 15वीं मंजिल के एक हिस्से से प्लास्टर उखड़ गया। यह प्लास्टर पार्क की तरफ जा रहे डीके चौधरी (72) के कंधे पर गिर गया। इस हादसे में उन्हें चोटें आई हैं। यह हादसा करीब दोपहर 12:30 बजे के आसपास हुआ। गनीमत रही कि चोट गंभीर नहीं थी।
निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी के कई फ्लैटों और टावरों में प्लास्टर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई बार बिल्डर से शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि यदि प्लास्टर का बड़ा हिस्सा किसी चार-पांच साल के बच्चे पर गिर जाए तो गंभीर हादसा हो सकता है। घटना के बाद लोगों में घर से बाहर निकलने को लेकर भी डर बना हुआ है।
शहर में प्लास्टर गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिनों पहले प्लास्टर गिरने से एक युवक की कार का शीशा टूट गया था। ऐसे ही मामलों के बाद भी समय पर मरम्मत नहीं करीब चार हजार फ्लैटों वाली इस सोसाइटी में पहले भी प्लास्टर गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं, हालांकि अब तक किसी को चोट नहीं लगी थी। सोमवार की घटना के बाद निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
मैं पार्क की तरफ जा रहा था, तभी अचानक ऊपर से प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर सीधे कंधे पर लगा, जिससे चोटें आई हैं। -डीके चौधरी
सोसाइटी में कई जगह प्लास्टर गिरने की समस्या है। कई बार शिकायत करने के बाद भी बिल्डर की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। -निहाल चंद
बच्चे पार्क में खेलते हैं। कभी भी हादसा हो सकता है। बिल्डर को जल्द से जल्द सभी टावरों की जांच कराकर मरम्मत करानी चाहिए। - बीएस गुहाई
हमने पहले भी कई बार शिकायत दी है पर इसका कुछ खास समाधान नहीं किया जाता है। अब पार्क में जाने से डर लगने लगा है। -जाहिद, खलील