फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elderly man injured in riot dies, accused's house vandalized and stoned

Noida News: बलवे में घायल वृद्ध की मौत, आरोपियों के घर में तोड़फोड़ व पत्थरबाजी की

Fri, 21 Nov 2025 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in riot dies, accused's house vandalized and stoned
मोदीनगर। नगर के गांव सीकरी खुर्द में बीते आठ नवंबर को अंडे की ठेली लगाने को लेकर हुए बलवे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध नैन सिंह की बृहस्पतिवार शाम मौत हो गई। नैन सिंह की मौत से परिजनों में गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए परिजन लाठी, फरसे आदि लेकर सड़क पर आ गए। उन्होंने आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ कर दी और पत्थरबाजी की। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगा जमकर हंगामा काटा और पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। आक्रोशित परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज उनकी गिरफ्तारी पर अड़े थे।
विज्ञापन

गांव सीकरी खुर्द के रहने वाले नैन सिंह गांव में ही अंडे की ठेली लगाते थे। बीते आठ नवंबर को ठेली लगने को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोपियों ने नैन सिंह और परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल नैन सिंह को उपचार के लिए भेजा गया था। नैन सिंह के पुत्र दीपक ने रोकी,विशाल ,अमित ,अंकित,रवि,रिंकू और बबलू निवासी सीकरी खुर्द के खिलाफ बलवा आदि समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार बलवे में गंभीर रूप से घायल नैनसिंह की स्थिति में सुधार नहीं हुआ उनका अभी उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम नैन सिंह की तबीयत दोबारा बिगड़ गई। परिजन नैन सिंह को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने नैन सिंह को मृत घोषित कर दिया। नैन सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आक्रोशित हो गए। आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की। गुस्साए परिजनों ने महामाया चौकी का घेराव कर नारेबाजी की। उन्होने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाया। एसएचओ आनंद प्रकाश मिश्रा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। एसएचओ ने किसी तरह कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बलवे में नामजद आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई थी। नैन सिंह की मौत के बाद धाराएं तरमीम की जांएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed