{"_id":"69f3722d9b133683b402eca6","slug":"elderly-man-duped-of-rs-7-lakh-in-under-digital-arrest-noida-news-c-1-noi1095-4227772-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 14 दिन डिजिटल अरेस्ट में रख बुजुर्ग से सात लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 14 दिन डिजिटल अरेस्ट में रख बुजुर्ग से सात लाख की ठगी
विज्ञापन
सीबीआई जांच के नाम पर गिरफ्तारी का दिखाया डर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने सीबीआई जांच के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर एफसीआई से सेवानिवृत्त बुजुर्ग को 14 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान उनसे सात लाख की ठगी की गई। जालसाजों ने मनी लॉंड्रिंग व मानव तस्करी में शामिल होने का डर दिखाकर ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-34 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग को 10 अप्रैल को फोन कर कॉलर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर मोबाइल खरीदकर आपराधिक गतिविधियां की गई हैं। इसके बाद कॉल को दूसरे व्यक्ति से जोड़ा गया, जिसने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया। कथित सीबीआई अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ धन शोधन और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज हैं। सहयोग नहीं करने पर उसने उन्हें गिरफ्तारी, संपत्ति जब्त और पेंशन रोक देने जैसी धमकी दी। बाद में शक होने पर उन्होंने प्राथमिकी कराई। ब्यूरो