{"_id":"68cc51cf74777ff96404573f","slug":"elderly-man-dies-of-electrocution-while-repairing-fan-na-news-c-214-1-knj1005-137530-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पंखा सही करते समय वृद्ध की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पंखा सही करते समय वृद्ध की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
सौरिख। छत पर लगे पंखे को सही करते समय गुरुवार को करंट लगने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
कस्बे के अलीपुर निवासी दिनेश (56) लगभग 30 वर्षों से समाचार पत्र वितरित करते थे। वह घर में छत पर लगे पंखे को सही कर रहे थे। तभी करंट लगने से उनका पैर फिसल गया। नीचे गिरकर वह घायल हो गए। चीखपुकार की आवाज सुन परिजन इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर परिजनों में चीखपुकार मच गई। दिनेश के परिवार में पत्नी सत्यवती, बेटे योगेश, योगेंद्र, बेटी राखी, शशि हैं। बेटे योगेश ने बताया परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर पिता सुबह समाचार पत्र वितरित कर परिवार का भरण पोषण करते थे।