{"_id":"69e8e96a2d64d3f79c00ab52","slug":"elderly-man-dies-after-falling-from-8th-floor-noida-news-c-23-1-lko1064-92972-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 8वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 8वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत, आत्महत्या की आशंका
विज्ञापन
-ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली रिवर व्यू सोसाइटी की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली रिवर व्यू सोसाइटी में मंगलवार को एक बुजुर्ग की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग कंपनी में नुकसान होने से अवसाद में चल रहे थे। तनाव होने के कारण उन्होंने जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन की तरफ से पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। 15 दिन पहले ही वह पत्नी के साथ यहां रहने आए थे।
पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय लक्ष्मीकांत जोशी पत्नी मीनाक्षी जोशी के साथ रहते थे। मंगलवार को उन्होंने फ्लैट की बॉलकनी से छलांग लगा दी। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि साल 2008 में केबल बनाने की कंपनी में नुकसान के बाद से वह काफी परेशान रहते थे। वह 5-6 साल से अवसाद की दवा ले रहे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में अवसाद के कारण आत्महत्या करने की बात सामने आई है। आत्महत्या के मुख्य कारण का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले बुजुर्ग पत्नी के साथ नोएडा के सेक्टर-12 में रहते थे। वहां उनका अपना मकान था।