{"_id":"665371ebe723580fc30e2571","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-audi-noida-news-c-1-lko1064-1736607-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बनी काल: नोएडा में बुजुर्ग को ऑडी ने मारी टक्कर, 10 मीटर तक हवा में उछलकर गिरे; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार बनी काल: नोएडा में बुजुर्ग को ऑडी ने मारी टक्कर, 10 मीटर तक हवा में उछलकर गिरे; वीडियो वायरल
Sun, 26 May 2024 11:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:01 PM IST
सार
नोएडा में एक ऑडी कार ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग 10 मीटर तक हवा में उछलकर दूर जा गिरे। घटना का वीडियो भी सामने आ गया है। सेक्टर-24 थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा मार्केट के पास रविवार सुबह साढ़े पांच बजे ऑडी चालक ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हवा में लहराते हुए करीब दस मीटर दूर गिरे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का 10 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बेटे ने अज्ञात चालक के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में मामला दर्ज कराया है।
डीसीपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि कार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। सफेद रंग की ऑडी ने सामने से बुजुर्ग को टक्कर मारी थी। सिर के बल गिरने से बुजुर्ग ने तुरंत ही दम तोड़ दिया। घटना का वीडियो घटनास्थल के आसपास स्थित दुकानों और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है।
विज्ञापन
हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने की जगह आरोपी फरार हो गया। सीसीटीवी में नंबर प्लेट साफ नहीं दिखने से अब तक कार की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-53 निवासी प्रदीप कुमार साह ने बताया कि पिता जनक देव रोजाना की तरफ टहलने निकले थे। वे अक्सर दूध लेकर घर आते थे। सुबह जब वह कंचनजंगा मार्केट स्थित मदर डेयरी से दूध लेकर काफी देर तक नहीं लौटे तो उन्हें तलाशना शुरू किया। इस दौरान प्रदीप ने देखा कि पिता कंचनजंगा मार्केट में ही सड़क किनारे लहूलुहान मृत पड़े थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
सेक्टर-49 निवासी एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बेटे गजराज तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। पिता मिश्रीलाल तिवारी (63) नोएडा में निजी अस्पताल में सात वर्षों से गार्ड थे। वे सेक्टर-49 में किराये के मकान में चचेरे भाई संतोष के साथ रहते थे। 17 मई की रात को पिता घर में बिना किसी को बताए कहीं चले गए। इसके बाद वापस नहीं लौटे। 20 मई को पुलिस से सूचना मिली कि अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत हो गई है।

UP : नोएडा में ऑडी कार ने जनक देव नामक बुजुर्ग को टक्कर मारकर हवा में उड़ाया, मौत हुई। pic.twitter.com/KXj2Z7uJ4O
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 26, 2024