फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   elderly man died of suffocation in Noida

धुंए ने ले ली जान: कमरे में लगी अचानक आग, दम घुटने से बुजुर्ग की गई जान; दूसरे कमरों में सोते रहे परिजन

Wed, 07 Feb 2024 09:57 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 07 Feb 2024 09:57 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर-122 स्थित मकान के सर्वेंट रूम में बीमार बुजुर्ग रह रहे थे। कमरे में अचानक आग लग गई। दूसरे कमरों में परिजन सो रहे थे।

विज्ञापन
elderly man died of suffocation in Noida
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-122 स्थित मकान के कमरे में आग लग गई। धुएं से दम घुटने से मूलरूप से कोलकाता निवासी विप्लव कुमार मित्रा (70) की मौत हो गई। मंगलवार रात हुए घटनाक्रम की जानकारी परिवार के लोगों को नहीं लगी। परिजन दूसरे कमरे में सोते रहे। बुधवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। 

विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल का मुयाअना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार की सुबह डायल-112 पर सेक्टर-122 के डी ब्लॉक में कमरे में आग लगने की वजह से वृद्ध की मौत की सूचना मिली। 
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि विप्लव दो बेटों के साथ सेक्टर-122 के डी ब्लॉक के मकान में किराये पर रहते थे। बुधवार सुबह पत्नी उनके कमरे में पहुंची। वहां कुछ सामान जला हुआ था और विपुल बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े हुए थे। काफी समय से बीमार चल रहे विप्लव घर में बने सर्वेंट रूम में रहते थे। यह कमरा घर में बाहर की तरफ बना हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला कि मंगलवार की देर रात को किसी वजह से कमरे में रखे सामान में आग लग गई। जिसका धुंआ पूरे कमरे में भर गया और दम घुटने से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दम घुटने से बुजुर्ग की मौत
कोतवाली फेज टू क्षेत्र के निम्मी विहार निवासी करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग की कमरे में दम घुटने से मौत हो गई है। कमरे में गद्दा जला हुआ मिला। कोतवाली फेज टू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि उनकी शिनाख्त नहीं हुई है।


कोतवाली प्रभारी के मुताबिक निम्मी विहार निवासी के कमरे में रात में गद्दे में आग लग गई। गद्दा पूरी तरह नहीं जला लेकिन कमरे में धुआं भर गया। बुजुर्ग निम्मी विहार के खाली पड़े प्लॉट में बने एक कमरे में रहते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग आसपास मजदूरी के बाद शाम को प्लॉट में बने कमरे में जाकर सो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed