{"_id":"69626ffab78b51a2ae09ae62","slug":"elderly-employee-went-to-police-station-after-his-employer-did-not-invite-him-to-his-son-wedding-2026-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"30 साल की नौकरी का ऐसा सिला: मालिक ने बेटे की शादी में नहीं बुलाया, तो वृद्ध कर्मचारी पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 साल की नौकरी का ऐसा सिला: मालिक ने बेटे की शादी में नहीं बुलाया, तो वृद्ध कर्मचारी पहुंचा थाने
Sat, 10 Jan 2026 08:59 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 10 Jan 2026 08:59 PM IST
सार
दनकौर में एक बुजुर्ग कर्मचारी ने अपने मालिक द्वारा बेटे की शादी और रिसेप्शन में निमंत्रण न दिए जाने पर गहरा आघात महसूस किया और शुक्रवार शाम कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की मांग कर डाली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
विस्तार
कोतवाली में एक अजीब मामला सामने आया। जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। मामला एक दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति से जुड़ा है। जो अपने मालिक द्वारा शादी का निमंत्रण न दिए जाने से परेशान होकर शुक्रवार शाम कोतवाली शिकायत करने पहुंच गया। शिकायतकर्ता का कहना था कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से दनकौर कस्बे में अपने मालिक की दुकान पर काम कर रहा है और मालिक से उसका पारिवारिक जैसा संबंध है।
विज्ञापन
करीब 60 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसके मालिक की बेटे की शादी हुई थी। शादी के बाद भव्य रिसेप्शन भी आयोजित किया गया। लेकिन उसे न तो शादी में बुलाया गया और न ही रिसेप्शन का निमंत्रण दिया गया। इस बात से उसे गहरा दुख पहुंचा और उसे लगा कि उसके साथ उपेक्षा की गई है। इसी मानसिक पीड़ा के चलते वह न्याय की उम्मीद लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस से शिकायत दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले को ध्यान से सुना। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि कि यह मामला पुलिस कार्रवाई के दायरे में नहीं आता, है। क्योंकि इसमें कोई कानूनी अपराध नहीं बनता है। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता को समझाया कि यह व्यक्तिगत और सामाजिक मामला है। जिसे आपसी बातचीत से भी सुलझाया जा सकता है। पुलिस ने व्यक्ति को शांत कर घर भेज दिया। इसके बाद व्यक्ति अपने घर लौट गया।
विज्ञापन