{"_id":"6aef3d02033d7c48a4012672","slug":"elder-brother-murdered-after-being-struck-on-the-head-with-a-stone-younger-brother-arrested-noida-news-c-1-noi1095-4915668-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सिर पर पत्थर से हमला कर बड़े भाई की हत्या, छोटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सिर पर पत्थर से हमला कर बड़े भाई की हत्या, छोटा गिरफ्तार
विज्ञापन
पत्नी से छोटे भाई की नजदीकियों का विरोध करना पड़ा भारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-104 के हाजीपुर गांव में रिश्तों में पनपी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी से छोटे भाई की नजदीकियों का विरोध करना बड़े भाई को भारी पड़ गया। शुक्रवार रात दोनों के बीच विवाद के बाद छोटे ने बड़े भाई के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
23 वर्षीय अनिल उर्फ टेंडी का छोटे भाई शिवकुमार से काफी समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर कहासुनी में विवाद बढ़ने पर उसने पत्थर उठाकर अनिल के सिर पर वार कर दिया। चोट लगने से अनिल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।
कुछ समय पहले जेल से बाहर आया था अनिल
मामले की सूचना मिलने पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने जांच शुरू की। अनिल के भाई रामकुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पत्नी और छोटे भाई के बीच नजदीकियों का मामला सामने आया है। बताया गया कि अनिल कुछ समय पहले जेल में बंद था। इसी दौरान उसकी पत्नी और शिवकुमार के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। जेल से बाहर आने के बाद अनिल को इसकी जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होने लगा था। पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश में शिवकुमार ने बड़े भाई पर पत्थर से हमला कर दिया। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, अनिल का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ एटीएम तोड़ने और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। इन मामलों में वह कई बार जेल जा चुका था। जेल जाने से पहले भी दोनों भाइयों के बीच विवाद की बात सामने आई है।