{"_id":"6b03074bb392c4eea3077a48","slug":"ek-diya-unke-naam-initiative-surpasses-its-10-000-unit-target-over-1-000-people-receive-blankets-and-lamps-in-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: 'एक दीया उनके नाम' पहल ने पार किया 10 हजार का लक्ष्य, 1000 से अधिक लोगों को दिए गये कंबल और दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: 'एक दीया उनके नाम' पहल ने पार किया 10 हजार का लक्ष्य, 1000 से अधिक लोगों को दिए गये कंबल और दीये
Mon, 23 Nov 2026 03:45 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 23 Nov 2026 03:45 PM IST
सार
नोएडा में समाजसेवी मुकेश शर्मा की पहल एक दीया उनके नाम ने 10 हजार परिवारों का लक्ष्य पार कर लिया है। इसके बावजूद सोसायटियों के आग्रह पर अभियान जारी है।
विज्ञापन
समाजसेवी मुकेश शर्मा की पहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में समाजसेवी मुकेश शर्मा की पहल एक दीया उनके नाम ने 10 हजार परिवारों का लक्ष्य पार कर लिया है। इसके बावजूद सोसायटियों के आग्रह पर अभियान जारी है। रविवार को सेक्टर-120 स्थित अमरपाली जोडिएक में 600 से अधिक और सेक्टर-119 स्थित अरन्या सोसायटी में 400 से अधिक घरेलू सहायिकाओं, सुरक्षा कर्मियों, हाउसकीपिंग, प्लंबर-इलेक्ट्रिशियन को कंबल, दीये और मिठाइयाँ दी गईं।
विज्ञापन
मुकेश शर्मा ने कहा ये सभी हमारे घरों और सोसायटियों का पूरे साल ख्याल रखते हैं। यह छोटा प्रयास उनके योगदान को सम्मान देने का है। उन्होंने बताया कि आने वाले सप्ताहों में अन्य सोसायटियों में भी वितरण होगा। एओए-आरडब्ल्यूए से संवाद जारी है। अमरपाली जोडिएक में एओए अध्यक्ष मिश्रा और अरन्या में एस्टेट मैनेजर व निवासियों ने सहयोग किया। अपने अपने राम के संदर्भ में उन्होंने कहा रामराज्य की भावना व्यवहार में दिखनी चाहिए जब हर व्यक्ति को सम्मान मिले।
विज्ञापन
