फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eight accused including Shashi Tharoor will be interrogated soon

शशि थरूर सहित आठों आरोपियों से जल्द होगी पूछताछ

Sat, 30 Jan 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Eight accused including Shashi Tharoor will be interrogated soon
नोएडा। दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए उपद्रव मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर और 6 वरिष्ठ पत्रकारों सहित आठों आरोपियों से सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस जल्द पूछताछ करेगी। वादी ने कई सबूत पुलिस को सौंपे हैं। वहीं, नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस से भी साक्ष्य की मांग की है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार, सुपरटेक केपटाउन निवासी अर्पित मिश्रा नेे सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया था। जांच अधिकारी ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से घटना के संबंध में कुछ साक्ष्य मांगे हैं। वहीं, अर्पित ने काफी साक्ष्य उपलब्ध कराएं हैं जिनकी जांच की जा रही है। मामला देशद्रोह और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़ा हुआ है। ऐसे में जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। दरअसल, अर्पित ने बृहस्पतिवार को नोएडा पुलिस ने अर्पित मिश्रा की शिकायत पर दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में थरूर और वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई, मृणाल पांडेय, जफ र आगा, परेशनाथ, अनंत नाथ, विनोद जोस व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वादी अर्पित का आरोप है कि किसान ट्रैैक्टर रैली के दौरान आरोपियों ने अपने समाचार पत्र, मैगजीन, डिजिटल प्रसारण व सोशल मीडिया के जरिये जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण, अपमानजनक, गुमराह व उकसाने वाली खबरें प्रसारित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed