फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eid celebrated with enthusiasm, prayers performed in homes

उत्साह से मनाई ईद, घरों में ही अदा की नमाज

Fri, 14 May 2021 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Eid celebrated with enthusiasm, prayers performed in homes
नूंह/ फिरोजपुर झिरका। जिलेभर में शुक्रवार को ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी पूर्ण वातावरण में सामाजिक दूरी के साथ घरों में ही मनाया गया। जिले में नूंह, पुन्हाना, नगीना, फिरोजपुर झिरका और पिनगवां में लोगों ने घरों में ही नमाज अदा कर कोरोना से निजात दिलाने, भाईचारे और अमन चैन की दुआ मांगी। जिले की प्रमुख मस्जिदों में भी पांच से छह लोगों ने ही नमाज अदा की। इसके बाद बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

बड़ा मदरसा के संचालक मुफ्ती जाहिद हुसैन ने कहा कि सरकार की हिदायतों का पालन करते हुए क्षेत्र के तमाम मुसलमानों ने ईद का त्योहार सादगी और उत्साह के साथ मनाया है। कोरोना महामारी की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने घरों पर ही ईद की नमाज अदा की। उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में सरकार और प्रशासन के सहयोग के लिए सभी लोग तैयार हैं। वहीं, जिलाधीश धीरेंद्र खड़गटा, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनियां, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, नूंह विधायक आफताब अहमद, भाजपा विधायक कुंवर संजय सिंह, जजपा जिला अध्यक्ष तैय्यब हुसैन घासेड़िया, जाहिद चेयरमैन बाई, भाजपा नेता राकेश जैन, भाजपा नेत्री नौक्षम चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, नपा चेयरमैन अशोक गुर्जर, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सुनील जैन, आईटी सेल के जिला संयोजक गौरव जैन, शिवमंदिर विकास समिति के प्रधान एवं पार्षद अनिल गोयल, पूर्व प्रधान अर्जुन देव चावला, पार्षद राजकुमार चुटानी, पार्षद संजय बत्रा, पार्षद डालचंद सहित इलाके प्रमुख लोगों ने क्षेत्र के लोगों को ईद की मुबारक बाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed